Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हो रहे ग्राम पंचायत गोरखपुर खुर्द के ग्रामीण परिवार - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हो रहे ग्राम पंचायत गोरखपुर खुर्द के ग्रामीण परिवार

ग्राम पंचायत गोरखपुर खुर्द सहित आश्रित ग्राम उसलापुर के पात्र 80 हितग्राहियों में से 59 परिवारों को मिला आवास का लाभ

कवर्धा-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत गोरखपुरखुर्द वासियों को योजना का बेहतर लाभ मिल रहा है। अभी तक पात्र 80 हितग्राहियों में से 59 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास प्रदाय किया गया है, जिनका आवास बनाने का सपना पूरा होने लगा है। इन 59 आवास में से 55 परिवारों का आवास बन गया है तथा शेष 4 परिवारों का आवास उनके द्वारा बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत गोरखपुर खुर्द में प्रधानमंत्री आवास योजना बनाए जाने के संबंध मे प्राप्त जानकारी अनुसार भारत सरकार से प्राप्त सर्वे सूची 2011 वित्तीय वर्ष 2016 में प्राप्त हुआ था। इसमें कुल 130 हितग्राहियों की सूची प्राप्त हुई थी। केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार उक्त सूची का ग्राम सभा द्वारा अंतिम परीक्षण कर 80 ग्रामीण परिवारों को पात्र पाया गया, जिनका स्थाई प्रतीक्षा सूची बना। इन्हीं पात्र हितग्राहियों में से 59 ग्रामीण परिवार योजना से लाभान्वित हो चुके हैं तथा आवास निर्माण की राशि शासन द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में प्रदाय की गई है। स्थाई प्रतीक्षा सूची से ही आवास स्वीकृत का कार्य किया जाता है। स्वीकृत के लिए शेष बचे 21 परिवारों का आवास राज्य शासन से निर्देश मिलने पर स्वीकृत होगा। ज्ञात हो कि गत सप्ताह ग्राम उसलापुर की 30 महिलाएं प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए थे। विभाग द्वारा इनके आवेदनो का परीक्षण करने पर कोई भी पात्र की सूची में नहीं पाया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सभी ग्राम पंचायतों की स्थाई प्रतीक्षा सूची बनी हुई है। शासन द्वारा समय-समय पर प्रतीक्षा सूची से आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया जाता है। प्रत्येक आवास के लिए 1 लाख 30 हजार रुपए शासन द्वारा निर्धारित किया गया है जो चार किस्तों में हितग्राहियों को सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किया जाता है। प्रथम क़िस्त आवास स्वीकृत के समय 25 हजार रूपए, द्वितीय किस्त 45 हजार रुपए प्लिंथ स्तर तक निर्माण होने पर, तृतीय किस्त 45 हजार रुपए छत ढलाई के समय एवं अंतिम किस्त 15 हजार रुपए आवास पूर्ण करने पर हितग्राहियों को उनके बैंक खाते में मिलता है। इसके साथ ही आवास निर्माण में लगे ग्रामीणों को 95 दिवस का रोजगार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से मिलता है। इस तरह ग्रामीणों को शासन द्वारा आवास बनाने के साथ रोजगार भी मुहैया कराया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *