छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वैक्सीन को लेकर यह अफवाह फैली हुई है कि इस लगवाने से मौत हो जाएगी और मौत के बाद डॉक्टर उनके आंखें और किडनी निकाल ले रहे हैं। यही वजह है कि यहां के ग्रामीण वैक्सीन लगवाने से इनकार कर रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों के बयान के कई वीडियो राज्य भर में वायरल हो रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश भाजपा ने सरकार पर वैक्सिनेशन में फेल होने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार उन्हें वैक्सीन की आपूर्ति नहीं कर पा रही। अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा ही इस तरह की अफवाहें ग्रामीण क्षेत्रों में फैला रही है कि हम भीख मांगकर खा लेंगे, लेकिन वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।
गांव के कोटवार पर सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। मगर राज्य में यह भ्रम लोगों में इस तरह फैल चुका है कि जब वे महिलाओ से वैक्सीनेशन लगवाने को कहा तो उससे लड़ने पर उतारू हो गईं। वायरल दूसरे वीडियो में एक महिला कह रही है कि सरकार पहले उनके बच्चों के भरण-पोषण, उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात लिखकर दे, तभी वैक्सीनेशन लगवाएगी। यह महिला अंत्योदय कार्डधारक है। उसने कहा कि वैक्सीन लगवाने से अगर उसकी मौत हो गई तो उसके बच्चों का कौन ध्यान रखेगी। महिला ने यह भी कहा कि अगर वैक्सीन नहीं लगवाने पर उसे सरकार से मिलनेवाला मुफ्त अनाज बंद भी कर दिया गया तो वह भीख मांगकर खा लेगी, लेकिन मरने के लिए वैक्सीन नहीं लगवाएगी।
इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भाजपा के निशाने पर है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि सरकार वैक्सिनेशन में फेल है। लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह फैल रही है और मुख्यमंत्री से लेकर कोई मंत्री तक इसका खंडन नहीं कर रहा है। सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है।
कांग्रेस के प्रवक्ता अजय साहु का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार राज्य को वैक्सीन नहीं भेज पा रही है, इसलिए अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता गांवों में इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। छत्तीसगढ़ ने वैक्सीनेशन में बेहद अच्छा काम किया है और वह सबसे ज्यादा वैक्सिनेशन करनेवाले राज्यों में शामिल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...