Google Analytics Meta Pixel ट्राली के नीचे बने चैंबर से गांजा बरामद, एक गिरफ्तार - Ekhabri.com

ट्राली के नीचे बने चैंबर से गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

महासमुंद। तुमगांव पुलिस ने गांजा के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12,97,600 रुपए का 64.88 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि एसपी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद के मार्गदर्शन में थाना तुमगांव द्वारा 16 मार्च को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति एक बिना नंबर का नीला रंग का स्वराज ट्रैक्टर के ट्राली के नीचे गुप्त रूप से चैंबर बनाकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा झलप की ओर से रायपुर की तरफ जा रहा था, जिसे तुमगांव पुलिस द्वारा ओवरब्रिज बायपास एनएच 53 में पकड़ा गया।ट्रैक्टर चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम अरविंद कुमार त्रिवेदी पिता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी (30) निवासी वार्ड नंबर 02 माधवपुर सितला मोहनी स्वा मी इंटर कालेज गोविंद के पास थाना गदागंज जिला रायबरेली उत्तरप्रदेश का होना बताया। ट्रैक्टर की ट्राली का बारीकी से निरीक्षण करने पर ट्राली के अंदर गुप्त चैंबर बना हुआ मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गांजा तस्करी किया जाना स्वीकार किया गया। ट्राली की तलाशी लेने पर चेम्बर के अंदर भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ छोटे बड़े 28 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 64.880 किलो ग्राम कीमत 12,97,600 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली कीमती 3,50,000 रुपए कुल जुमला कीमत 16,52,600 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना तुमगांव में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया व आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Read Also  लोकसभा का टिकट मिलने पर आया मंत्री बृजमोहन का बड़ा बयान, कहा छत्तीसगढ़ में चलेगी मोदी की गारंटी, जीतेंगे सभी लोकसभा सीटें


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *