रायपुर। रायपुर पुलिस की 100 सदस्यीय टीम ने तड़के अलग – अलग स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब, गांजा, धारदार हथियार जब्त किया और वारंटियों समेत 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में कार्रवाई की गई है.जानकारी के अनुसार, रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में छापेमार कार्रवाई की गई. कार्रवाई में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, थानों का बल और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम सहित 100 सदस्य शामिल थे. पुलिस ने गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की है.शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों, देवराडेरा, नेहरू नगर, गोकुल नगर, कालीबाड़ी, बीरगांव, गाजीनगर, रामनगर, खमतराई बस्ती सहित रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में छापेमारी और चेकिंग कार्रवाई की गई. छापेमार कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों से चाकू जब्त कर संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. वहीं 3 आरोपियों से गांजा जब्त कर नारकोटिक्स एक्ट के 2 प्रकरण और 4 आरोपियों को अवैध रूप से शराब के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के 4 प्रकरण दर्ज कर संबंधित थानों में कार्रवाई की गई.छापेमारी कार्रवाई के दौरान 20 गिरफ्तारी वारंट, 09 स्थाई वारंट तामिल करने के साथ ही धारा 327 भादवि. के प्रकरण में फरार 01 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया. गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते हैं. ऐसे 68 अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. वहीं बी.एस.यू.पी. कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...