Google Analytics Meta Pixel देश में आधे से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित होकर भी हो गए स्वस्थ - Ekhabri.com

देश में आधे से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित होकर भी हो गए स्वस्थ

कोरोना की दूसरी लहर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की तरह बच्चे भी बड़ी संख्या में संक्रमित हुए, मगर उनके अंदर पाई गई एंटीबाडी के कारण स्‍वस्‍थ हो गएा दरअसल, दो से 17 साल की उम्र के 55.7 फीसद बच्चों में कोरोना की एंटीबाडी पाई गई। इसी तरह 18 साल से अधिक उम्र के 63.5 फीसद लोगों में भी एंटीबाडी मिली। यानी 55.7 फीसद बच्चे और 63.5 फीसद वयस्क कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। इसका खुलासा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),  दिल्ली के डाक्टरों के नेतृत्व में देश के पांच अस्पतालों द्वारा किए जा रहे सीरो सर्वे के अंतरिम रिपोर्ट से हुआ है।

सीरो सर्वे के निष्कर्ष में कहा गया है कि कोरोना से संक्रमित होकर ठीक होने वाले बच्चों व वयस्कों के आंकड़े में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। कोरोना से हर उम्र के लोग संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन सीरो पाजिटिव पाए गए 76.92 फीसद बच्चों में संक्रमण होने पर कोई लक्षण नहीं था। इस अध्ययन के माध्यम से एम्स ने तीसरी लहर आने पर बच्चों के अधिक बीमार होने की आशंका को खारिज कर दिया है। एम्स के अनुसार पांच राज्यों में 10 हजार लोगों के सैंपल पर यह अध्ययन किया जा रहा है,  जिसमें शहरी व ग्रामीण दोनों तरह के क्षेत्र शामिल हैं।

शहरी क्षेत्र के रूप में दिल्ली से सैंपल लिए गए हैं। वहीं, हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़,  ओडिशा के भुवनेश्वर,  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर व त्रिपुरा के अगरतला के ग्रामीण इलाके से सैंपल लिए गए हैं। इस सीरो सर्वे में 4509 लोगों के सैंपल की एंटीबाडी जांच कर यह अंतरिम रिपोर्ट तैयार की गई है। इनके सैंपल 15 मार्च से 10 जून, 2021 के बीच सैंपल लिए गए, जिसमें 700 बच्चे शामिल हैं,  जिसमें से 390 बच्चों में एंटीबाडी पाई गई। वहीं 18 साल से अधिक उम्र के 3809 लोगों में से 2421 लोगों में एंटीबाडी पाई गई।
सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि क्या उन्हें कभी बीमारी हुई थी और यदि वे संक्रमित हुए थे तो उन्हें किस तरह के लक्षण थे। सीरो पाजिटिव पाए गए 390 बच्चों में से 300 को कोई लक्षण नहीं थे। पाया गया कि 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अधिक संक्रमित हुए हैं,  क्योंकि वे घरों से बाहर भी निकलते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...