कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली से सटे हरियाणा के टीकरी बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने के पास प्रदर्शनकारी किसानों का अमानवीय चेहरा सामने आया है। चार प्रदर्शनकारी किसानों ने 43 वर्षीय मुकेश मुदगिल पहले शराब पिलाई फिर कहा कि शहीद हो जा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। लगभग 90 फीसद जल चुके मुकेश को उसके स्वजन अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के तुरंत बाद एक आरोपित की जातीय विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगी। इससे लोग और भड़क गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपित जींद के रायचंदवाला गांव के कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है।
कसार गांव निवासी मुकेश ने बुरी तरह झुलसी हालत में अस्पताल में बताया था कि सफेद कपड़े पहने एक प्रदर्शनकारी ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। बाद में पता लगा कि वह जींद के रायचंदवाला गांव का कृष्ण है। मुकेश के परिवार बालों ने बताया कि कृष्ण के अलावा तीन और लोग मौके पर थे। उनमें से एक का नाम प्रदीप है और दो अन्य हैं। चारों ने साजिश के तहत मुकेश को जलाकर मार डाला। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुकेश के परिवार वालों के साथ दिल्ली-रोहतक रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। दलाल चौरासी खाप के प्रधान भी ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठ गए।
परिवार वालों ने बताया कि मुकेश घर से आंदोलन स्थल की तरफ गया था। रात को सूचना मिली कि मुकेश पेट्रोल पंप के पास झुलसी हालत में है। इस पर उसके भाई, गांव से सरपंच टोनी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मुकेश को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से रेफर कर दिए जाने के बाद उसे लेकर ब्रह्माशक्ति अस्पताल पहुंचे। वहां रात 2:30 बजे मुकेश की मौत हो गई।
घटनास्थल से लेकर अस्पताल पहुंचने तक की मुकेश की आपबीती के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। बुरी तरह झुलसी हालत में कभी मुकेश पानी मांगता है, कभी बताता है धोले लत्ते आले (सफेद कपड़े पहने आरोपित कृष्ण पंजेठा) ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। मुकेश ने बताया कि जब उसने घर जाने की बात कही तो कृष्ण ने कहा कि तू पांच मिनट रुक ज्या, फेर तन्नै घर नै इसा भेजूंगा अक तू याद राखेगा। इतने में वह पेट्रोल लेकर आया और सीधे उस पर उड़ेल दिया। वह अपनी जान बचा नहीं सका। इसी बीच मुकेश को आपबीती सुनाते हुए प्यास लगती है और वह कहता है कि टोनी..टोनी भाई पाणी प्यादे मनै। वहीं दूसरी तरफ आरोपित का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह जातिगत द्वेष की बात कहता सुना जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...