उत्तर प्रदेश के भदोही के जोखन तिवारी के अपहरण और हत्याकर शव गायब करने के मामले में चार लोगों ने सजा काटी। मगर अब जोखन तिवारी जिंदा पकड़ा गया। जोखन के इस शातिराना साजिश के कारण चारों ने खुद को बेकसूर साबित करने में उनके घर के जेवर बिक गए। केस की पैरवी के लिए जमीन गिरवी रखनी पड़ी और अब भी चारों मुकदमे के लिए उठाए कर्ज का सूद भर रहे हैं। एक दोषी घोषित दूधनाथ की पत्नी शकुंतला की मानें तो हाई कोर्ट तक पैरवी करने में दस लाख रुपये खर्च करने पड़े।
भदोही के चकनिरंजन गांव के बेचनराम तिवारी ने गोपीगंज कोतवाली में 31 अक्टूबर, 2008 को भाई जोखन तिवारी का अपहरण व हत्याकर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस मामले में गांव के ही दूधनाथ तिवारी, काशीनाथ तिवारी, छोटन तिवारी और वंशराज तिवारी निवासी नेवादा, जौनपुर को आरोपी बताया था।
मामला दर्ज होने के बाद विवेचक उप निरीक्षक आरपी राम ने घटनास्थल से खून का नमूना लखनऊ लैब में भेजा था, लेकिन जांच में कम खून होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। फास्टट्रैक कोर्ट ने 2009 में चारों लोगों को छह साल की सजा सुनाई। इस दौरान जोखन की पत्नी निशा भी गायब हो गई। पांच साल बाद जब वह घर आई तो उसके साथ दो बच्चे देख लोगों को शक हुआ। इस बीच छिपकर जोखन भी अपने घर पहुंचा। भनक लगने पर दोषी घोषित पक्ष की महिला की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी रामबदन सिह ने बताया कि जोखन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्या सही है अथवा गलत, कोर्ट तय करेगी।
शकुंतला का कहना है कि 2008 में दीपावली के पहले कहासुनी होने के बाद अपहरण और हत्या की कहानी रची थी। हत्या साबित करने के लिए जानवर को मारकर 500 मीटर घसीटा भी था। इस केस में मायके से लेकर ससुराल तक पूरी तरह बर्बाद हो गए थे। अधिवक्ताओं को फीस आदि में 10 लाख से अधिक खर्च हुए। घर की थाली और लोटा के साथ साथ जेवर भी बिक गए तो जमीन गिरवी रख दी। अब भी साहूकारों का कर्ज है, उन्हें ब्याज देना पड़ता है। पति अब कमा कर कर्ज चुका रहे हैं। उसके दो भाइयों को अनावश्यक रूप से फंसा दिया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...