Google Analytics Meta Pixel महिला दीदीयों को गौठान और रीपा से मिल रहे रोजगार के नए अवसर: डॉ. टेकाम - Ekhabri.com

महिला दीदीयों को गौठान और रीपा से मिल रहे रोजगार के नए अवसर: डॉ. टेकाम

छत्तीसगढ़ सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद रही कोदो-कुटकी

गरियाबंद में बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा

9.29 करोड़ रुपए विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर-अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। गांव की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गौठान में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जा रहे हैं। गौठान और रीपा के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। डॉ. टेकाम आज राजिम माघी पुन्नी मेला के तीसरे दिन मंगलवार को ‘आजीविका से आर्थिक सशक्तिकरण की ओर‘ विषय पर स्व-सहायता समूह दीदीयों का बिहान सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।डॉ. टेकाम ने इस मौके पर बिहान समूह की महिलाओं की मांग पर गरियाबंद में बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर 9.29 करोड़ रूपए के 279 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 6.90 करोड़ रुपए के 228 कार्यों का भूमिपूजन और 2.39 करोड़ रुपए के 51 कार्यों का लोकर्पण शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्री फिरतु राम कंवर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री योगेश साहू, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप महिला दीदियों को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने विशेष योजनाएं चलाई जा रही है। गौठानों और रीपा के माध्यम से हजारों बहनों का आजीविका संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धान का कटोरा है। यहां किसान की आर्थिक विकास के लिए कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में धान की रिकार्ड तोड़ खरीदी की है। धान खरीदी में हमें देश में दूसरा स्थान मिला है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि लघु वनोपज में कुल देश का 74 प्रतिशत लघुवनोपज हमारा राज्य खरीद रहा है। पहली बार समर्थन मूल्य पर मिलेट्स की खरीदी कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रांरभ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी भवनों में गोबर से बने पेंट का उपयोग किया जाएगा। हमारी सरकार द्वारा गोबर से बिजली बनाने की तैयारी की जा रही है। डॉ. टेकाम ने महिला समूहों द्वारा बनाए गए स्टॉल का अवलोकन करते हुए उनके उत्पादों की सराहना की और सामग्री विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को स्व-सहायता समूह के रूप में संगाठित कर उन्हें क्षमतावर्धन आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार प्रदान किया जा रहा है। आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर अपने सपने को साकार कर रही हैं। कार्यक्रम को गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ने भी सम्बोधित किया।     कार्यक्रम में मंत्री डॉ. टेकाम ने ग्राम डुमाघाट के किसान श्री नारायण मरकाम को अनुदान में 10 लाख रूपए का ट्रैक्टर ट्राली प्रदान किया। उन्होंने आदर्श शिक्षक पुरस्कार योजना अंतर्गत आदिवासी बालक आश्रम धवलपुर के श्री दुर्योधन मरकाम को दस हजार रूपए का प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार दमोदर साय नेगी आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा को साढ़े सात हजार रूपए एवं श्री विष्णुचरण सोनवानी आदिवासी बालक आश्रम बुरजाबहाल को तृतीय पुरस्कार पांच हजार रूपए प्रदान किया। डॉ. टेकाम ने फिंगेश्वर ब्लॉक के 20 चर्म शिल्पकार परिवार को उपकरण पेटी प्रदान की। वहीं आदिवासी संस्कृति का परिरक्षण एवं विकास योजना अंतर्गत तीन संस्कृति दलों को 10-10 हजार रूपए के अलावा 20 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...