Google Analytics Meta Pixel बिहार के DGP बोले - मां-बाप की मर्जी शादी न करने वाली लड़कियां पहुंच जाती हैं वेश्यावृत्ति में - Ekhabri.com

बिहार के DGP बोले – मां-बाप की मर्जी शादी न करने वाली लड़कियां पहुंच जाती हैं वेश्यावृत्ति में

बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने हाल में एक विचित्र बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि देखा जा रहा है कि जहां लड़कियों ने माता-पिता की सहमति के बिना शादी के लिए घर छोड़ दिया। उसके इतने दुखद परिणाम निकलते हैं। कई की हत्या कर दी जाती है तो कई वेश्यावृत्ति में भी पहुंच जाती हैं।

डीजीपी सिंघल का यह बयान काफी तेजी से वायरल हुआ। उन्होंने बताया था कि जो लड़कियां अपने परिवार के मत के बिना शादी करती हैं उन्हें देह व्यापार में ढकेल दिया जाता है।

समस्तीपुर में बिहार के डीजीपी सिंघल ने समाज सुधार अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की जो बुराईयां हैं चाहे वो बाल विवाह हो या दहेज की समस्या है। चाहे नशामुक्त समाज की संरचना है। सभी में समाज के समस्त तबके की भागीदारी के बिना ये काम नहीं हो सकता है। उसके अंदर भी जो हमारी महिलाएं हैं, हमारी बहनें-बेटियां हैं। उन्हें अगर हम अच्छे तरीके से पढ़ाएं-लिखाएंगे नहीं, उनके प्रति आदर भाव नहीं रखेंगे और मान-सम्मान नहीं करेंगे तो ये काम कभी हो नहीं पाएगा।

इस दौरान डीजीपी सिंघल ने कहा कि हमारी जो बच्चियां हैं जब वो स्कूल-कॉलेज में पढ़ने जाती हैं तो उन्हें भी बहुत तरह की समस्याएं आती हैं। उन समस्याओं के निराकरण करने का एक छोटा तरीका मैं आपके सामने रखता हूं। हमारी बेटी स्कूल से चली, घर पहुंची की नहीं पहुंची, वहां पढ़ाई की या नहीं, उसे होमवर्क दिया गया या नहीं। स्कूल-कॉलेज से वापस आकर वो खुश रह रही है या नहीं रह रही है। उसे कोई परेशान तो नहीं कर रहा, वो किन लोगों के साथ उठ-बैठ रही है। इन सबका ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Read Also  Breaking News ekhabri: भाजपा की महापौर लिस्ट जारी, रायपुर से

डीजीपी ने कहा कि आजकल ऐसी बड़ी समस्या सामने आ रही है। हमने ऐसे मामले देखें हैं। जहां लड़कियों ने माता-पिता की सहमति के बिना शादी के लिए घर छोड़ दिया। उसके इतने दुखद परिणाम निकलते हैं। कई की हत्या कर दी जाती है। जबकि कई तो वेश्यावृत्ति में भी पहुंच जाती हैं। इनका कोई ठिकाना नहीं रहता। सिंघल ने माता-पिता को सलाह भी दी कि अपने बच्चों से लगातार बात करते रहें और उन्हें अच्छे संस्कार दें।

गौर हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज-सुधार अभियान पर निकले हैं। पहले इस अभियान का नाम समाज सुधार यात्रा दिया गया था। बाद में इसे परिवर्तित कर समाज सुधार अभियान कर दिया गया। इसके तहत शराबबंदी सहित कई मुद्दों को लेकर लोगों के बीच सीएम जा रहे हैं। इस दौरान सरकार के संबंधित मंत्री अपने क्षेत्र में मौजूद रहते हैं। साथ ही बिहार सरकार के आला-अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...