Google Analytics Meta Pixel एक ही स्थान से नियंत्रित होगी बिलासपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था - Ekhabri.com

एक ही स्थान से नियंत्रित होगी बिलासपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने तारबहार में किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन

523 कैमरों के जरिए रखी जाएगी निगरानी, शहर की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सीधे घर पहुंचेगा चालान

एटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत 173 .41 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित है बिल्डिंग

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर शहर के लोगों को तारबहार में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सेंटर में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के कंट्रोल सिस्टम का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस को प्रतीक स्वरूप ई-चालान मशीन भी भेंट किया।कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बिलासपुर स्मार्ट लिमिटेड द्वारा आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत 73 करोड़ 41 लाख की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें शहरी यातायात का व्यवस्थित संचालन किया जाएगा। 523 आधुनिक कैमरों के जरिए और शहर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के घर सीधे चालान पहुंच जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा दृष्टिकोण से नियंत्रण केंद्र के जरिए निगरानी रखी जायेगी। योजना के तहत शहर में 43 स्थानों में 523 कैमरे के ज़रिए शहर की ट्रैफिक और अन्य चीजों की निगरानी रखी जाएगी, जिसमें 208 सर्विलांस कैमरा, 212 आटोमेटिक नंबर प्लेट रीड(एनपीआर) विशेष कैमरे और 108 एविडेंस कैमरा लगाया गया है। 22 चौक चौराहों के अलावा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। योजना के तहत 22 चौक चौराहों पर विशेष ट्रैफिक सिग्नल और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (साउंड) भी लगाया गया है। इसके साथ ही शहर के दस प्रमुख स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के तहत ही स्मार्ट एलईडी बोर्ड भी लगाया गया है। इस योजना के अमल में आने से कोई भी ट्रैफिक नियम तोड़ नहीं पाएगा और अगर कोई ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो कैमरे के ज़रिए ट्रैस करके ई- चालान ऑटोमेटिक उसके पास पहुंच जाएगा। इसके साथ ही रांग साइड या नो पार्किंग में खड़े वाहनों को भी अलर्ट मैसेज भेजने के साथ ही चालान की कार्रवाई की जा सकेगी। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह योजना काफी महत्वपूर्ण है, शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे कैमरे से निगरानी की जा सकेगी। आपदा के समय भी इस सिस्टम के ज़रिए बेहतर काम किया जा सकेगा। किसी भी आपातकाल के लिए इस सिस्टम के ज़रिए व्यवस्था बनाई जा सकेगी। आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत शहर भर में लगने वाले विशेष कैमरों के ज़रिए ट्रैफिक सिस्टम तथा अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी और नियंत्रण के लिए तारबाहर थाना परिसर में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यहां से पूरे शहर की निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सिटी कार्यालय के द्वितीय फ्लोर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अंतरिम सेंटर तैयार किया गया है।
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
तारबाहर थाना परिसर में लगभग 40 हजार वर्गफीट जगह में बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन और फ्लोर बनाया गया है, जिसमें से ग्राउंड से सेकेंड फ्लोर तक कमांड एंड कंट्रोल रूम संचालित होगा। तीसरे फ्लोर में पुलिस विभाग के साईबर सेल का कार्यालय संचालित किया जाएगा। कमांड एंड कंट्रोल रूम में डिस्प्ले रूम, सर्वर रूम, बैकअप रूम, मीटिंग हाल, कांफ्रेंस हाल तथा टेक्निकल रूम, इसके अलावा ट्रेनिंग रूम भी तैयार किया गया हैै।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *