Google Analytics Meta Pixel बिंद्रा ने महामारी के बीच ओलंपिक क्वालीफाई करने वालो को ‘असाधारण’ उपलब्धि के लिए बधाई दी - Ekhabri.com

बिंद्रा ने महामारी के बीच ओलंपिक क्वालीफाई करने वालो को ‘असाधारण’ उपलब्धि के लिए बधाई दी


नयी दिल्ली। ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के इकलौते खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने तोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए क्वालीफाई कर ‘असाधारण’ उपलब्धि हासिल की है।

बिंद्रा ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले इस खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए एक शुभकामना संदेश जारी किया है।

उन्होंने लिखा, ‘‘ आप में से प्रत्येक को अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती से पार पाने और तोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करने के लिए बहुत-बहुत बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर एथलीट के लिए, खेलों की यात्रा में वर्षों का कठोर प्रशिक्षण होता है और यह कठिनाइयों और असफलताओं से भरा होता है। जहाँ आप अभी हैं, वहाँ पहुँचने के लिए अत्याधिक समर्पण और लचीलापन की आवश्यकता होती है। हमारे देश की कुछ विशेष महिलाएँ और पुरुष ही वहां तक (ओलंपिक) पहुंव पाये हैं।’’

अब तक 100 खिलाड़ियों ने तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया है जिसमें 56 पुरुष और 44 महिलाएं शामिल हैं।

बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले इस निशानेबाज ने कहा, ‘‘महामारी की इस स्थिति को देखते हुए आपकी यह दुर्लभ उपलब्धि और भी असाधारण है। आपको इन ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिए अपको अपनी संबंधित प्रशिक्षण योजनाओं को बदलने के लिए मजबूर किया होगा।’’

इस 38 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा,‘‘मैं आपको अपनी शुभकामनाएं और समर्थन देना चाहता हूं। एक ओलंपियन के रूप में, आपके पास हमेशा के लिए ओलंपिक खेलों की भावना का एक राजदूत बनने का अवसर होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आप पर गर्व है और आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं कि आप भारत में और अधिक ओलंपिक गौरव लाने की अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। अगर आपको किसी सहायता की आवश्यकता है या आप केवल खेलों में मेरे अनुभवों पर चर्चा करना चाहते हैं, तो मैं यहां हमेशा उपलब्ध हूं।’’ (भाषा)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *