Google Analytics Meta Pixel बिन्द्रानवागढ़ ने हमेशा भाजपा को जीत दिलाई, इस बार 50 हजार से अधिक मतो से बढ़त का लक्ष्य : टंकराम वर्मा - Ekhabri.com

बिन्द्रानवागढ़ ने हमेशा भाजपा को जीत दिलाई, इस बार 50 हजार से अधिक मतो से बढ़त का लक्ष्य : टंकराम वर्मा

 

० गोहरापदर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

 

गरियाबंद। भाजपा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के ग्राम गोहरापदर में आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा थे। सम्मेलन में उन्होने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का बखान करते हुए कार्यकर्ताओ से इस बार लोकसभा चुनाव में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से 50 हजार से अधिक मतो से बढ़त दिलाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी, लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता के आर्शीवाद हमेशा भाजपा को मिलता रहा है। यहां के कार्यकर्ताओ के सक्रियता और अथक परिश्रम के बदौलत ही भाजपा महासमुंद लोकसभा में लगातार तीन बार कमल खिलाने में सफल रही है। यह विधानसभा हमेशा भाजपा के जीत का आधार रही है। उन्होने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हम थोड़ा पीछे रह गए लेकिन लोकसभा चुनाव में कोई कसर नही छोड़नी है। इस विधानसभा से हमे ऐतिहासिक जीत दिलानी है।सम्मेलन में केन्द्र व राज्य सरकार की महती योजनाओ का जिक्र करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओ को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने का काम रही है। नारी शक्ति वंदन योजना, महतारी वंदन योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 400 पार का संकल्प पूरा करने हमे महिला प्रत्याशी दी है। इस बार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से सबसे अधिक बढ़त भाजपा को मिलनी चाहिए।

 

सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बिते 10 वर्षो में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य हुए है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बढ़ी अर्थव्यस्था है। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, सर्जिकल स्ट्राइक, जैसे ऐतिहासिक निर्णय मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व से ही संभव है। उन्होने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य और विकसित भारत के कल्पना को पूरा करने के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। मोदी जी के हाथो को मजबुत करने महासमुंद लोकसभा से भी कमल खिलाना है। अभी से सभी कार्यकर्ता इसके लिए जुट जाए।सम्मलेन में लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ता में उत्साह भरा। चुनाव में सभी कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर पूरी निष्ठा से काम करने का आव्हान किया।

 

इस अवसर पर सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत सिन्हा, जनपद अध्यक्ष मैनपुर श्रीमति नूरमति मांझी, देवभोग नेहा सिंघल, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, कुंज बिहारी बेहरा, मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी, देवभोग लु्रदाक्ष साहू, झाखरपारा सीताराम यादव, मैनपुर दुलार सिन्हा, गरियाबंद सुरेन्द्र सोनटेके, योगीमाखन कश्यप केनुराम यादव, पारस ठाकुर, निर्भय ठाकुर, जोरावर सिंह, खीरलाल नागेश, किशोर यादव, तानसिंह मांझी, देशबंधु नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *