रायपुर, 01 फरवरी 2025– शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में 30 जनवरी को बड़ी संख्या में पक्षियों की अचानक मृत्यु की सूचना मिलने पर जांच के लिए राज्य स्तर पर पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई। टीम ने प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल और वेस्टर्न रीजन डिसीज डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी भेजे। 31 जनवरी को भोपाल स्थित संस्थान ने कुक्कट पक्षियों के नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि की।
बर्ड फ्लू एक घातक संक्रामक रोग है, हालांकि भारत में अब तक यह मनुष्यों में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने का मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद संक्रमण के जोखिम को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है। यह रोग पशु संक्रामक और संक्रामणीय रोग नियंत्रण अधिनियम 2009 के तहत “अनुसूचित रोग” की श्रेणी में आता है, और इसे नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार के एवियन इन्फ्लूएंजा एक्शन प्लान (संशोधित 2021) के तहत कार्रवाई की जाती है।
प्रशासन ने उठाए त्वरित कदम
बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही राज्य और जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई। जिला प्रशासन ने प्रक्षेत्र में मौजूद सभी कुक्कट पक्षियों, अंडों, कुक्कट आहार और अन्य सामग्रियों का वैज्ञानिक विधि से नष्टीकरण किया। प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को “संक्रमित क्षेत्र” घोषित कर दिया गया है, जहां पोल्ट्री उत्पादों का नष्टीकरण जारी है। इसके लिए प्रभावित पशुपालकों और व्यक्तियों को भारत सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
1 से 10 किलोमीटर के दायरे को “सर्वेक्षण क्षेत्र” घोषित कर दिया गया है, जहां पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। साथ ही, सीरो-सर्वेक्षण की प्रक्रिया जारी है। राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
नागरिकों से घबराने की अपील नहीं
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बर्ड फ्लू के कारण घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और राज्य के अन्य हिस्सों से पोल्ट्री पक्षियों की असामान्य मृत्यु की कोई सूचना नहीं है। पोल्ट्री उत्पाद पोषण से भरपूर होते हैं और कुपोषण रोकने में सहायक हैं। उचित सफाई और सही तापमान पर पकाने के बाद इन्हें सुरक्षित रूप से सेवन किया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...