Google Analytics Meta Pixel Ekhabri बजट 2025 की खास बातें बिंदुवार - Ekhabri.com

Ekhabri बजट 2025 की खास बातें बिंदुवार

  • बजट 2025: MSME, स्टार्टअप, पर्यटन और करदाताओं को बड़ी राहत

 

MSME और स्टार्टअप को बढ़ावा

  • MSME सेक्टर के लिए लोन सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ की गई।
  • डेयरी और मत्स्य पालन के लिए 5 लाख तक का लोन मिलेगा।
  • स्टार्टअप को सहयोग देने के लिए 10 हजार करोड़ का फंड आवंटित।
  • लेदर स्कीम के तहत 22 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य।
  • भारत को खिलौना हब बनाने के लिए राष्ट्रीय योजना तैयार की जाएगी।

 

कृषि और उद्योग क्षेत्र को नई योजनाएं

  • असम के नामरूप में यूरिया प्लांट स्थापित किया जाएगा।
  • बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, जिससे छोटे किसानों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
  • किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई।
  • पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 5 साल तक विशेष फोकस रहेगा।

 

आम जनता को राहत: दवाएं और इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते

  • जीवन रक्षक और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी।
  • LED और LCD टीवी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई, जिससे कीमतें कम होंगी।
  • लिथियम आयन बैटरी सस्ती होगी, जिससे EV और मोबाइल बैटरी की कीमतों में गिरावट आएगी।

 

पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश

  • 120 नई जगहों के लिए उड़ान योजना के तहत छोटे एयरपोर्ट और हेलिपैड बनाए जाएंगे।
  • 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से विकसित किया जाएगा।
  • होम स्टे के लिए मुद्रा लोन, यात्रा सुविधा में सुधार और वीजा शुल्क में छूट की घोषणा।
  • चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लाई जाएंगी।

 

नए इनकम टैक्स स्लैब से करदाताओं को राहत

  • 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।
  • नए स्लैब में 4 लाख तक 0%, 4-8 लाख तक 5%, 8-12 लाख तक 10%, 12-16 लाख तक 15%, 16-20 लाख तक 20%, 20-24 लाख तक 25% और 24 लाख से ऊपर 30% टैक्स लगेगा।

 

शेयर बाजार में तेजी

  • बजट भाषण के दौरान सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 77,880 पर पहुंचा।
  • निफ्टी में 100 अंकों की बढ़त, 23,620 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

 

अन्य प्रमुख घोषणाएं

  • अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश होगा।
  • सभी जिलों में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे।
  • शोध, नवाचार और विकास के लिए 20 हजार करोड़ का बजट तय।

 

वित्त मंत्री का संदेश
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) पर है। उन्होंने 10 वर्षों में बहुमुखी विकास का दावा करते हुए समावेशी वृद्धि का वादा किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *