आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान की हीरोइन ग्रेसी सिंह आज 40 बसंत पार कर चुकी हैं, ग्रेसी सिंह आशुतोष गोवारिकर की सुपरहिट फिल्म लगान में आमिर खान के अपोजिट हीरोइन बनकर रातों रात स्टार बन गई थी। टीवी सीरियल से सीधा आमिर खान की फिल्म मिलना उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी और इसी के मद्देजनर उन्होंने गौरी के रोल में पूरी जान झोंक दी थी। लगान ऑस्कर तक पहुंची और ग्रेसी मशहूर हो गईं।
आज उनके जनदिन पर उनसे जुडी कुछ खाश बाते जानते हैं।
फिल्मों में आने से पहले ग्रेसी टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 1997 में जीटीवी पर सीरियल ‘अमानत’ में ग्रेसी ने डिंकी का किरदार निभाया था। कुछ और सीरियल करने के बाद उन्हें सीधे लगान ऑफर हुई थी।
ग्रेसी सिंह ब्रह्मकुमारी संस्था की सदस्य होने के नाते शादी नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक शादी नहीं कि और आगे भी कोई प्लान नहीं है। वो ब्रह्मकुमारी संस्था की एक्टिव सदस्य हैं औऱ आध्यात्म की ट्रेनिंग से जुड़ चुकी हैं। लोग उन्हें दीदी कहते हैं औऱ आशीर्वाद भी लेने आते हैं।
आजकल स्टेज शो औऱ आध्यात्मिक प्रवचन में वक्त बिता रही ग्रेसी सिंह फिल्में नहीं कर रही। वो ब्रह्मकुमारी आत्ध्यात्मिक संगठन की सदस्य हैं और अधिकतर समय आध्यात्म की ट्रेनिंग लेने और देने में बिता रही हैं।
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को फिल्म ‘लगान’ के लिए क्लासिकल डांस करने वाली एक एक्ट्रेस चाहिए थी जो गांव की लड़की जैसी दिखे। ऑडीशन के लिए जब ग्रेसी सिंह पहुंचीं तो सैकड़ों लड़कियों के बीच उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया। इस फिल्म के बाद तो ऐसा लगा कि उनका करियर चल निकला हो।
एक इंटरव्यू में ग्रेसी सिंह ने कहा था कि क्लासिकल डांसर चाहती थीं लेकिन एक्टर बन गईं। उनका सपना था कि एक बार कुछ ऐसा कर जाएं कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा के लिए नाम हो जाएं। इसलिए जब लगान में हीरोइन बनने का मौका मिला तो वो उस रोल में इतना रम गई कि शूटिंग पर आस पास के लोगों से बात तक नहीं करती थी।
ग्रेसी सिंह ने प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल’ में अजय देवगन के अपोजिट काम किया लेकिन फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था जिसका उन्हें नुकसान ही उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2004 में ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में संजय दत्त के साथ दिखीं हालांकि इस रोल से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। फिल्में नहीं मिलने पर ग्रेसी ने बी ग्रेड की फिल्में करनी शुरू कर दी। 2008 में उन्होंने कमाल आर खान यानी केआरके की फिल्म ‘द्रेशद्रोही’ की।
फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने दूरी बना ली और टीवी पर एंट्री की। उन्होंने ‘संतोषी मां’ शो में मुख्य किरदार निभाया। अपने इस किरदार से ग्रेसी सिंह को खासी पहचान मिली। टीवी के साथ ही ग्रेसी सिंह ने 2009 में डांस एकेडमी शुरू की थी। जहां वो डांस सिखाती थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...