Google Analytics Meta Pixel भाजपा और उसकी विचारधारा सबसे बड़ा खतरा, एक धर्म को दूसरे से लड़ा रहे: राहुल गांधी - Ekhabri.com

भाजपा और उसकी विचारधारा सबसे बड़ा खतरा, एक धर्म को दूसरे से लड़ा रहे: राहुल गांधी

मजदूर न्याय योजना,अमर जवान ज्योति का शिलान्यास

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे राहुल गांधी ने भाजपा आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल मैंने लोकसभा में एक भाषण किया। कहा था कि हिंदुस्तान के सामने दो-तीन बड़ी चुनौतियां हैं। भाजपा और उसकी विचारधारा देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। सबसे भयंकर यह है कि दो देश बनाए जा रहे हैं। एक- चुने हुए अरबपतियों का है। उसमें देश का जितना भी धन चाहते हैं वह मौजूद है। दूसरा गरीब देश है, जिसमें बहुसंख्यक जनता है। उन्होंने कहा कि इस देश की तरक्की किसी पार्टी की देन नहीं हैं। यह किसानों-मजदूरों, कारीगरों की वजह से है। साइंस कॉलेज में गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा कि ये चाहते हैं कि जिन लोगों ने देश बनाया उन्हें किनारे कर दिया जाए। देश में केवल 100 लोगों के पास 40 प्रतिशत धन है। ऐसा हिंदुस्तान हम होने भी नहीं देंगे। तरक्की होगी तो सबकी होगी। छत्तीसगढ़ में यह पहला कदम है। यह आपका धन है जो हम आपको वापस कर रहे हैं। हमने मजदूर न्याय योजना की राशि को बढ़ाने के लिए बघेल जी से कहा। किसान को दिया पैसा जाया नहीं गया। किसान रोज जादू करता है। आज धान का प्रोडक्शन बढ़ गया।
रायपुर में राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे
राहुल गांधी ने कहा कि ये देश एक गुलदस्ता जैसा है। इसमें अलग-अलग विचार, भाषा, संस्कृति है। अगर हम कहें कि यहां एक विचारधारा और संस्कृति रहे तो यह गलत है। भाजपा चाहती है कि एक विचारधारा की संस्कृति, इतिहास लाद दें। यह कभी नहीं हो सकता। यहां अलग-अलग सोच के बावजूद भाईचारा की भावना को ही हिंदुस्तान कहते हैं। भाजपा इसी पर हमला कर रही है। हम इस हमले का विरोध करेंगे। इन्होंने देश में नफरत फैला दी। एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। चीन की सेना लद्दाख में इसलिए घुस पाई की प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई नहीं आया। राहुल गांधी ने सभा के बाद गांधीवादियों, मजदूरों, आदिवासियों के साथ भोजन किया। बाद में वे नई दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायपुर के साइंस कॉलेज में अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखी। उन्होंने मंच पर ही कपड़ा हटाकर शिलान्यास किया। यह अमर जवान ज्योति माना में सीएएफ बाटालियन में बनाई जाएगी। इससे पहले उन्हें इस संबंध में डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसके साथ ही उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का भी शुभारंभ किया। योजना के तहत पहली किश्त में 71 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।
हमने सच्चे लोक कल्याणकारी राज्य बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ा लिया : बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने सच्चे लोक कल्याणकारी राज्य बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ा लिया है। पिछली बार राहुल गांधी ने चिंता प्रकट की थी कि भूमिहीन कृषि मजदूरों को मदद कैसे दी जाए। एक साल में ही यह योजना शुरू कर दी गई। इससे मजदूरों को 6 हजार रुपए सलाना मिलेगा। राहुल हमेशा कहते हैं कि आम जनता की जेब में पैसा जाना चाहिए, छत्तीसगढ़ सरकार लगातार उस दिशा में काम कर रही है। पिछले 3 सालों में 91 हजार करोड़ रुपए जनता की जेब में पहुंचा है।
नोटबंदी, जीएसटी से छग में नहीं दिखी बंदी
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- एक तरफ देश में मंदी थी। नोटबंदी, जीएसटी की वजह से लोगों की जेब में पैसा नहीं था, लेकिन छत्तीसगढ़ में कोई मंदी नहीं दिखी। हमने युवाओं को रोजगार दिया। उन्हें काम दिया। प्रदेश में 2 लाख 80 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडिग रही कि किसानों की जेब में पैसा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा, कहा, वढ में छुट्टा पशुओं से फसल बचाना मुश्किल है। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से 122 करोड़ का गोबर खरीदकर भुगतान कर दिया। इससे पहले सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के विभिन्न जगहों की लगी स्टॉल और प्रदर्शनी को देखा। इसके बाद मंच पर मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है। इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य गीत ‘अरप पैरी की धार’ से कार्यक्रम का आगाज किया है। राहुल गांधी का राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...