Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो वह आज उन्हें मिलेगी। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप यदि संतान की शिक्षा से संबंधित यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।

वृष राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आज आपका अपने पार्टनर से कुछ मतभेद हो सकते हैं, यदि वह हुआ, तो लंबे समय के लिए खींच सकते हैं, इसलिए आपको इनसे बचने की कोशिश करनी होगी। यदि आज आपने किसी कार्य को करने में जरा सी लापरवाही की, तो वह आपको अधिक हानि पहुंचा सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन अथवा नौकरी कर रहे जातकों को अपने सीनियर से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई वाद विवाद करा सकती है, जिसमें बाद में पछताना पड़ सकता है, जो लोग आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे, तो उनका यह कार्यक्रम टल सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई मामला कानूनी संबंधित चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा और आप प्रसन्न होंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से ही सलाह मशवरा करके अपने धन का निवेश करना शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी परिजन के कारण धोखा मिल सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। आज उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी बना रहेगा, इसलिए आज उनको अपने किसी भी सहयोगी पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, नहीं तो वह उनकी छवि खराब कर सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना था, तो आज वह कर सकते हैं। संतान को आज आप यदि किसी कार्य को सौंपेंगे, तो उसे समय से पहले पूरा कर कर देंगे, जिससे आपका उनके ऊपर आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आज आपको अपने माता पिता की सेवा सत्कार में लगने से फायदा होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लाने के लिए व्यस्त रहेंगे, जिसके लिए आप लोगों से मिलेंगे जुलेंगे, लेकिन इसमें आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से जोर पकड़ सकती हैं, जिनके कारण आपको परेशानी होगी। सायंकाल के समय आप अपने पिताजी से कुछ सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज आपको संतान की भविष्य से संबंधित धन का निवेश करने के लिए अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके पुराने किए गए प्रयासों से आपको लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारी भी आज उनसे परेशान रहेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने के कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे व फूले नहीं समाएंगे और अपने परिजनों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार में परिजनों का आमोद प्रमोद होता रहेगा। ससुराल पक्ष में आज आपको साले को धन उधार देने से बचना होगा।

तुला राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। यदि उन्होंने पहले कभी किसी से उधार लिया, तो आज वह उस कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण चैन की सांस लेंगे। परिवार में संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी, तो उसके समाधान के लिए अपने किसी मित्र से भी मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से काफी समस्याएं हल होंगी, लेकिन आज आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी विवाद में पड़ने से बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज आपको किसी कोर्ट केस में जीत मिल सकती है, जिसमें आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी, जिसके कारण वह व्यस्त रहेंगे और उन्हें अपने जूनियर से भी मदद लेनी पड़ सकती है, इसलिए आज आपको अपने स्वभाव को मधुर बनाना होगा, तभी वह उनसे काम ले पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों के प्रतिद्वंदी आज प्रबल रहेंगे, जो उनको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह लाभ कमा पाएंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए घर खर्चा भरा रहने वाला है, जिनके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी संतान के संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति में फस सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने के बाद प्रसन्न होंगे। आज आपको दूसरों के कार्यों में दखल हिसाब से देना होगा और अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आप दूसरों के कार्य में लगे रहेंगे और आपने कार्य को पीछे के लिए छोड़ देंगे। यदि आपके पिताजी को कोई पुराना रोग है, तो वह आज फिर से उभर सकता है, उसमे आपको डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी होगी, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज नौकरी कर रहे जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, उनको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही आराम करेंगे, लेकिन आज आपको अपने पुराने कार्य को पूरा करने के चक्कर में आज के कार्य पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके कुछ कार्य बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज परिवार मे किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बना रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपके चेहरे पर एक अलग सा तेज रहेगा, जिसे देखकर आपके शत्रु भी स्वयं परास्त हो जाएंगे, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आज आप अपने धन का कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जोखिम उठाने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मीन राशि : आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिनके कारण आपको तनाव होगा व आप चिंताग्रस्त रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर वह लाभ कमा पाएंगे और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी नयी योजना को बना रहे हैं, तो कुछ समय रुकना ही बेहतर रहेगा। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह भी समाप्त होगी, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने  लेकर जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...