भाजपाइयों व किसान मोर्चा ने पकड़ी 350 बोरी यूरिया खाद

गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम सनौद में भाजपाइयों व भाजपा किसान मोर्चा के लोगों ने ग्राम सनौद में एक उड़ीसा पासिंग के ट्रक को पकड़ा। जिसमें 350 बोरी खाद भरी हुई थी। भाजपाइयों ने आशंका जाहिर की कि उक्त खाद की कालाबाजारी हो रही थी और इतना ही नहीं इसे उड़ीसा ले जाया जा रहा था। जबकि ट्रक चालक द्वारा गोल मोल जवाब दिया जा रहा था, लेकिन ट्रक का नंबर उड़ीसा पासिंग का था। जो ओडी 24 बी 4433 लिखा हुआ था। पर इतनी बड़ी मात्रा में खाद ले जाने से संबंधित ट्रक चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं था। जिसके चलते मामला गरमा गया और भाजपाइयों सहित किसानों ने जमकर हंगामा किया व ड्राइवर को घेर लिया। मामले का खुलासा करने वाले जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि अर्जुंदा की महेश ट्रेडर्स से उक्त खाद की खेप निकली थी। सुबह से ही मुखबिर के जरिए इस बात की खबर थी कि अर्जुन्दा क्षेत्र से खाद की कालाबाजारी हो रही है और ज्यादा रेट पर बेचा जाता है। जिसके लिए हम लगातार ट्रक की रेकी कर रहे थे। दो जगह उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह ट्रक चालक रुका नहीं। अंतत: सनौद में घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया। किसान भी आ पहुंचे और फिर मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों को भी बुलाया गया लेकिन पूछताछ में चालक गोलमोल जवाब देने लगा।
-किराना दुकानदार आकर कहने लगा मेरी खाद है
इस बीच चालक के बचाव के लिए धमतरी का एक व्यक्ति शंकर लाल राठी निवासी ग्राम आमदी भी आया और कहने लगा कि श्री शंकर प्रोविजन स्टोर सनौद का मालिक हूं। उक्त खाद मेरे पास सप्लाई होने के लिए आ रही थी। जब पूछताछ की गई तो महज 10 एकड़ की खेती की बात सामने आई। जबकि खाद की मात्रा 350 बोरी थी। इस तरह कुछ लोग चालक का बचाव करने लगे। बात पता चली की किराना दुकान दार आखिर खाद की इतनी बड़ी खेप क्यों मंगाया था। अंतत: वह अपने ही बचाव में फंस गया और फिर भाजपाइयों का हंगामा जारी रहा। अंतत: कृषि उपसंचालक नागेश्वर लाल पांडे सहित टीम को बुलाकर खाद की जब्ती करवाई गई। सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया व ट्रक को खाद सहित जब्त कर गुरुर थाने लाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चन्द्राकर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, भाजपा गुरुर अध्यक्ष कौशल साहू, भाजपा किसान मोर्चा गुरुर अध्यक्ष पन्ना लाल साहू, दुगार्नंद साहू ,नंदकिशोर शर्मा, संतोष गंगबेर, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी हेमंत साहू सहित अन्य कई भाजपाई सक्रिय रहे।
नेताओं के संरक्षण में खेल
मामले को पकड़वाने वाले भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू का कहना है कि कहीं ना कहीं इसमें राजनीतिक संरक्षण की भी बात शामिल है। इस खाद की सप्लाई अर्जुंदा क्षेत्र से हो रही थी। ट्रक चालक के पास कोई उचित बिल भी नहीं था। इस ट्रक का 10 किलोमीटर तक पीछा करते हुए रुकवाने का कोशिश किया गया लेकिन वह रुक नहीं रहा था। जब जैसे तैसे सनौद में रुका तो ट्रक चालक किसी व्यक्ति से फोन पर बात कराया और ट्रक को छुड़वाने के लिए कहने लगा। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया और नियमत: कार्रवाई चाहिए। जिसके बाद खाद की जब्ती हुई। आशंका यही थी कि उड़ीसा पासिंग की ट्रक से खाद की कालाबाजारी करने के लिए दूसरे राज्य धमतरी होते हुए सप्लाई की जा रही थी। जिसका पर्दाफाश हो गया। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। बस इतना माना जा रहा है कि खाद कहीं बाहर जा रहा था। कहां जा रहा था इस संबंध में अभी तक पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
पर्ची 150 की भरी थी 350 बोरी खाद
ट्रक चालक द्वारा जो पर्ची दिखाई गई है वह 150 बोरियों की है। जिसमें राठी कृषि केंद्र पता देव कोट व गाड़ी का नंबर उड़ीसा पासिंग वाला ही लिखा है। जबकि गाड़ी में 350 बोरी यूरिया नीम कोट भरी हुई थी। पर्ची में महेश ट्रेडर्स का पता दाऊ पारा कॉलेज रोज अर्जुंदा व प्रोपराइटर सुरेश गांधी लिखा हुआ है। खास बात यह है कि जो पर्ची उपलब्ध है उसमें खाद की कोई रेट यानी रकम या दर तक ही नहीं लिखी गई है। सिर्फ महेश ट्रेडर्स वास्ते की जगह एक हस्ताक्षर है। इस तरह यह पर्ची भी पूरी तरह से संदिग्ध है। जितनी की पर्ची है उतनी खाद भी नहीं थी, ना ही उसमें रेट का कोई उल्लेख है। इसलिए मामला पूरी तरह से संदिग्ध है और इसे काला बाजारी ही माना जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...