Google Analytics Meta Pixel मुनव्वर फारूकी के शो को लेकर तेलंगाना सरकार को बीजेपी ने दिया अल्टीमेटम, यह कहा - Ekhabri.com

मुनव्वर फारूकी के शो को लेकर तेलंगाना सरकार को बीजेपी ने दिया अल्टीमेटम, यह कहा

 

हैदराबाद. बीजेपी की तेलंगाना इकाई ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को हैदराबाद में 20 अगस्त को एक शो करने की अनुमति देती है, तो इसके गंभीर नतीजे होंगे. गोशामहाल निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि ‘उनको देखने दें कि अगर उन्हें हैदराबाद में एक शो के लिए बुलाया जाता है तो क्या होगा. जहां भी कार्यक्रम होगा, हम उसकी पिटाई करेंगे. जो कोई भी आयोजन स्थल होगा, हम उसे आग लगा देंगे.’ हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक भाजपा नेता ने कहा कि ‘पहले भी फारूकी ने हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाया था, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची थी. अगर वह तेलंगाना आते हैं तो हम अपने भगवान राम को गाली देने के लिए उन्हें निश्चित रूप से सबक सिखाएंगे. यह एक चुनौती है.’ गौरतलब है कि फारूकी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर हैदराबाद में एक शो करने की जानकारी शेयर की थी. इससे पहले फारूकी 9 जनवरी को हैदराबाद में अपना शो ‘धंधो’ करने वाले थे. लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इसे रद्द कर दिया गया था. उस समय भी तेलंगाना बीजेपी ने घोषणा की थी कि वह ‘किसी भी कीमत पर’ फारूकी का शो नहीं होने देगी.राज्य भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय ने फारूकी के शो को रोकने के लिए युवाओं से अपील की. जबकि विधायक राजा सिंह ने पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी को शो की अनुमति नहीं देने के लिए लिखा है. सिंह ने कहा कि फारूकी को पहले हिंदू देवताओं के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 37 दिनों के लिए जेल में डाल दिया गया था. सिंह ने कहा कि फारूकी ने जनवरी में इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी गंभीर टिप्पणी की थी. उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), गोधरा घटना और कार सेवकों आदि के खिलाफ भी टिप्पणी की है.’दिसंबर में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामाराव ने फारूकी और कुणाल कामरा जैसे स्टैंड-अप कॉमेडियन का हैदराबाद में शो करने के लिए स्वागत किया था.  केटीआर ने कहा था कि ‘हैदराबाद वास्तव में महानगर है और स्टैंड-अप कॉमेडियन को एक खुला आमंत्रण देता है. हम मुनव्वर फारुकी और कुणाल कामरा के शो सिर्फ इसलिए रद्द नहीं कर देते हैं क्योंकि हम उनके साथ राजनीतिक रूप से जुड़े नहीं हैं.’ गौरतलब है कि दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद नवंबर में बेंगलुरु में फारूकी का शो रद्द कर दिया गया था. फारूकी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था. गुजरात, गुरुग्राम, छत्तीसगढ़ और गोवा में भी उनके शो रद्द कर दिए गए थे.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...