नई दिल्लीः मणिपुर में आज कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रही है. कांग्रेस ने गुरुवार को गवर्नर से समय मांगा है. इससे पहले मणिपुर में बीजेपी के 3 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और एनपीपी ने अपने 4 विधायको का समर्थन वापस ले लिया है. इसके अलावा 1 एलजेपी और 1 निर्दलीय भी सरकार से बाहर हो गए हैं, जिससे बीजेपी की मणिपुर सरकार संकट में आ गई है. आज कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी और पूर्व उपमुख्यमंत्री गायखंगम गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
मणिपुर में बीजेपी सरकार संकट में
मणिपुर में बीजेपी की सरकार संकट में आ गई है. यहां एनडीए के गठबंधन को एनपीपी के चार विधायक, निर्दलीय सहित दो विधायक और एनपीएफ के चार विधायक समर्थन दे रहे थे. इस तरह मणिपुर में बीजेपी को 32 विधायकों का समर्थन हासिल था. राज्यसभा सभा चुनाव के चलते गठबंधन और पार्टी के भीतर मतभेद उभर गए और इसके बाद एनपीपी के 4 विधायकों और टीएमसी सहित निर्दलीय 2 विधायकों ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस ले लिया.
इसके अतिरिक्त बीजेपी के 3 विधायकों ने भी अपनी सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है जिससे बीजेपी की सरकार अब अल्पमत में आ गई है. अब बीजेपी के पास सिर्फ 19 विधायकों का समर्थन रह गया है.
कांग्रेस के नेता इबोबी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किया सरकार बनाने का दावा
कांग्रेस के नेता इबोबी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार बनाने का दावा पेश किया है. कांग्रेस के पास फिलहाल 19 विधायक हैं, उसे एनपीपी के चार और टीएमसी सहित एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन मिल सकता है इस तरह कांग्रेस को 25 विधायकों का समर्थन हासिल हो सकता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 24, 2026 /
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...