मुंबई ।उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भगवान राम का जश्न मनाने के लिए किसी को भी भाजपा के नेतृत्व की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लगता है कि कुछ दिन प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा कार्यालय अयोध्या से ही चलाया जाएगा। अच्छी बात है। पीएमओ को अयोध्या स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए।










