भरतपुर-सोनहत विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सरकार में रावण होना बताया है। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि घर और सरकार में भी रावण हैं। उनके इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता जानना चाहती है कि आपके सरकार में कौन रावण है?
दरअसल, दशहरा पर्व पर सोहनत मिनी स्टेडियम में भाजपा विधायक रेणुका सिंह की ओर से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें वह शामिल होने पहुंची थी। मंच से लोगों को संबोधित करने के दौरान उन्होंने विवादित बयान दे दिया। रेणुका सिंह ने कहा कि हम हर साल रावण जलाते हैं, लेकिन रावण कभी मरता नहीं। हमारे मन में भी रावण है, घर में भी रावण है और सरकार में भी रावण है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर अब सियासी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि, रेणुका सिंह आदिवासी नेता जो आदिवासियों के हित के लिए लड़ती हैं। रेणुका बोल रही हैं सरकार में रावण है तो सच में सरकार में रावण है। हम भी ये महसूस कर रहे हैं रावण रूपी सरकार ही चल रही है। कहीं ना कहीं आदिवासियों का हित, आदिवासियों के हित की रक्षा नहीं हो पा रही है। जल जंगल जमीन, खदानें बिक जा रही हैं।
इस बयान पर भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार में भी रावण है और समाज में भी रावण है, तो जनता जानना चाहती है कि आपकी सरकार में वह कौन सा रावण है जो जनता का हक निगल रहा है? उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर समाज में आपको रावण दिखता है, तो बताइए वह किसके संरक्षण में पल रहा है?
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...