राजस्थान में “भारत जोड़ो यात्रा” के चौथे दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित सभी यात्रियों ने 23 किलोमीटर की दूरी छह घंटे में तय की। यात्रा कोटा शहर से प्रारंभ हुई और बूंदी जिले में पहुंच कर विराम लिया। यात्रा के चौथे दिन कोटा शहर में भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप शर्मा ने खुद को आग लगा ली । मौके पर मौजूद पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन ने अपनी कमीज की मदद से आग बुझाई। यात्रा के दौरान कुछ किसानों ने लहसुन फेंका।
कुलदीप सुबह यात्रा में शामिल हुआ। पैदल चलते हुए वह चिल्ला रहा था। यात्री समझ पाते उससे पहले उसने खुद को आग लगा ली। एक निजी अस्पताल में उसका प्रारंभिक उपचार किया गया, उसके बाद पुलिस अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। कुलदीप के बड़े भाई अभिलाष ने बताया कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है। विश्व हिदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों में भी शामिल होता है। पेशे से वह फार्मासिस्ट है। अभिलाष ने बताया कि वह चार दिन से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न् करने की सोच रहा था। स्वजन एवं उसके दोस्तों ने मना किया था, लेकिन सुबह जैसे ही यात्रा राजीव गांधी के प्रतिमा स्थल पर पहुंची, उसने खुद को आग लगा ली। उसके पैर झुलसे हैं। वह कमीज के अंदर पेट्रोल की बोतल और माचिस छिपाकर लाया था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राहुल द्वारा वीर सावरकर को लेकर बार-बार टिप्पणी करने से कुलदीप नाराज था। वहीं, यात्रा कोटा के हवाई अड्डा सर्किल पर पहुंची तो भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने प्रदर्शन कर यात्रा पर लहसुन फेंका। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण्ा उन्हें लहसुन की फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ देर बार पुलिसकर्मियों ने किसानों को यात्रा से दूर कर दिया। राहुल यहां कोचिग कर रहे छात्रों से भी मिले । उन्होंने छात्रों से कहा कि आप देश का भविष्य हैं, लव यू । छात्रों से बात करने के लिए वह सुरक्षा घेरे से बाहर निकल गए ।
राहुल ने खाई कोटा की कचोरी
यात्रा सुबह सवा छह बजे सूर्यमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई और बूंदी जिले के केशवरायपाटन में जाकर विराम लिया। तेज सर्दी के बावजूद यात्रा के दौरान कुछ बच्चे और किसान राहुल से मिले । केशवरायपाटन में आधा दर्जन ग्रामीण महिलाओं ने राहुल के साथ फोटो खिचवाई। स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी । उधर, नाश्ते में राहुल ने कोटा की प्रसिद्ध आलू की कचोरी खाई । इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी उनके साथ थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...