Google Analytics Meta Pixel अमेरिका चुनाव में भाजपा का फार्मूला, बाइडेन का ऐलान-राष्ट्रपति बने तो हर अमेरिकी को मुफ्त Coronavirus Vaccine - Ekhabri.com

अमेरिका चुनाव में भाजपा का फार्मूला, बाइडेन का ऐलान-राष्ट्रपति बने तो हर अमेरिकी को मुफ्त Coronavirus Vaccine

दुनिया के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश भारत में चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन और आश्‍वासन दिए जाते रहे हैं। अब इसका असर अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में घोषित सभी को फ्री कोरोना वैक्‍सीन का वादा कर डाला है।

अमेरिका की राजनीति में आरोप-प्रत्‍यारोप की शैली के साथ वादे भी अब भारत में होने वाले चुनाव की तरह किए जा रहे हैं। बिहार में भाजपा ने वादा किया कि अगर उनका गठबंधन सत्‍ता में आता है, तो कोरोना वैक्‍सीन मुफ्त दी जाएगी। अब अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह ये अनिवार्य करेंगे कि हर अमेरिकी नागरिक को कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी।

बिडेन ने एक जनसभा में कोरोना से निपटने को लेकर कहा, ‘जब एक बार हमारे पास सुरक्षित व कारगर वैक्सीन आ जाएगी, तो ये हर किसी के लिए मुफ्त होगी। चाहें आपका बीमा हो या नहीं।’  अगर वह चुने जाते हैं तो उनका सारा फोकस अमेरिका को इस महामारी से निजात दिलाने पर होगा।

शुक्रवार को फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन की घोषणा कर दी जाएगी। अमेरिका में कोरोना से अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बाइडेन इस मुद्दे पर अपनी हर रैली में ट्रंप सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

Read Also  मिलिए ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस से

अमेरिका के पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ‘कोरोना से जूझते हुए हमें आठ माह से ज्यादा हो गए हैं और अब तक राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) के पास इससे निपटने का कोई प्लान नहीं है। वह हार मान चुके हैं।’ अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *