सपेरों की रेस्क्यू टीम के साथ झड़प
रायपुर। रायपुर के कई गली मोहल्लों में सांप की नुमाइश कर पैसे कमाते कुछ लोग दिख जाते हैं। दरअसल वन अधिनियम के तहत ऐसा किया जाना गैरकानूनी है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ ही वन विभाग ने कार्रवाई की मुहिम शुरू की है। रायपुर के महादेव घाट इलाके से एक दो नहीं ,बल्कि 14 कोबरा रेस्क्यू किए गए। यह सभी संरक्षित प्रजाति के कोबरा हैं। रायपुर शहर की एनिमल रेस्क्यू संस्था लकी टेल्स और नोवा नेचर के सदस्यों ने इन सांपों को बरामद किया है। संस्था की वंचना लाबान ने बताया कि खुद को सपेरे बताने वाले लोग सांपों के दांत को तोड़ देते हैं। उनका जहर निकाल दिया जाता है। उसके बाद उनकी नुमाइश कर पैसे कमाने का काम होता है। ऐसे में सांप की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और चंद दिनों में उसकी मौत हो जाती है। इस तरह देशभर में कई कोबरा मार दिए जाते हैं। वन अधिनियम के तहत सांप जंगली जानवर के रूप में संरक्षित हैं, वंचना ने बताया कि इसके लिए बकायदा अधिनियम 1972 की अनुसूची जारी की गई है। जिसमें सांप के शरीर अंग या शहर का शिकार करना या उसे अपने पास रखना दंडनीय अपराध है। सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि जब महादेवघाट इलाके में पहुंचे तो एक दो नहीं बल्कि 14 ऐसे लोग मिले जिनकी पिटारियों में कोबरा बंद था। कुछ बेहद विशेष प्रजाति के ब्लैक कोबरा सांप भी थे , जो अमूमन कम ही दिखाई देते हैं। जब संस्था के सदस्यों ने सांपों को रेस्क्यू करना चाहा तो सपेरे इनसे भिड़ गए, बहसबाजी हुई। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद संस्था के लोग सांपों का रेस्क्यू करने में कामयाब रहे। इन सभी सांपों को कार में रखकर टीम बारनवापारा के जंगल ले गई और वहां इन सभी सांपों को प्रकृति के बीच जंगल में छोड़ दिया गया।
आपके घर निकल आए सांप तो क्या करें
रायपुर में नोवा नेचर सोसाइटी नाम की संस्था पिछले कई सालों से सांपों के रेस्क्यू पर काम कर रही है । आम लोगों के खेतों गांव घर में अचानक बारिश के दिनों में दिखने वाले सांपों को यह टीम सुरक्षित तरीके से निकाल लेती है। इस तरह से संस्था ने पिछले कई सालों में हजारों आम लोगों और सांपों की भी जान बचाई है। नोवा नेचर सोसाइटी के वॉलिंटियर निशुल्क सेवा देते हैं। घर पर सांप दिख जाए तो घबराने की जरूरत नहीं, इस नंबर 9303345640 पर फोन करके मदद मांगी जा सकती है । पुलिस विभाग की तरफ से जारी इमरजेंसी नंबर 112 में भी जानकारी दी जा सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...