बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हॉग के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई की एक अदालत में मामला दर्ज कराया है। कोर्ट में जमा दस्तावेजों में सेलिना ने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं, जिनकी जानकारी अब सामने आई है।एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हॉग के खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस किया है।
सेलिना और पीटर हॉग की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। पीटर ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले बिज़नेसमैन हैं। दोनों के चार बच्चे हुए—2012 में ट्विन्स विंस्टन और विराज, 2017 में उनके बेटे ऑर्थर का जन्म हुआ, जबकि हृदय संबंधी समस्या के कारण उनके बेटे शमशेर का निधन हो गया था। सेलिना का आरोप है कि उनके पति का टॉर्चर हनीमून से ही शुरू हो गया था। दिल्ली गैंगरेप केस के बाद सेलिना के पति ने उन्हें धमकाना शुरू किया कि प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल देंगे। इतना ही नहीं वह बच्चों के सामने उन्हें गंदी गालियां देते, दूसरे मर्द के साथ सोने को कहते और सेलिना की न्यूड फोटोज लेकर उन्हें ब्लैक मेल भी किया।
सेलिना ने आरोप लगाया कि इटली में हनीमून के वक्त ही पीटर ने बवाल कर दिया था। सेलिना के डॉक्युमेंट में है, ‘उनको मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स हो रहे थे। सेलिना ने डॉक्टर के पास ले जाने को कहा तो पीटर गुस्से से भर गए, उन पर चिल्लाए और शराब का ग्लास दीवार पर दे मारा।’ सेलिना ने पीटर से कहा था कि जब तक उनके टांके ठीक ना हो जाएं तो पैटर्निटी लीव लेकर बच्चों की देखरेख में मदद कर दें। शिकायत में बताया गया है कि ये ट्विन्स बच्चे होने के तीन हफ्ते बाद की घटना है, ‘पीटर ने सेलिना की कलाई पकड़ी और अपार्टमेंट से ये कहते हुए निकाल दिया, ‘मेरी जिंदगी से दफा हो जाओ।’ सेलिना ब्रेस्टफीडिंग वाले कपड़ों में बाहर खड़ी रही थीं। एक पड़ोसी ने आकर मदद की।’
डॉक्युमेंट में लिखा है कि 2012 में दिल्ली गैंगरेप के बाद पीटर ने सेलिना को सेक्शुअली अब्यूज किया। डॉक्युमेंट के मुताबिक, ‘उस घटना को जानने के बाद, जब भी उन दोनों के बीच झगड़ा होता तो पीटर धमकी देता कि वह सेलिना की वजाइना में रॉड डाल देगा। और कहता है कि वह इसी के काबिल हैं। इस तरह की बातों से सेलिना बहुत डर जाती थीं।’ लीगल डॉक्युमेंट में लिखा है, ‘बेशर्मी से पीटर ने उसे बस सेक्शुअल ऑब्जेक्ट बनाकर रखा था। 2014 से 2015 के वक्त वह कहने लगा कि सेलिना को उनकी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एक सदस्य के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने चाहिए, ताकि उसकी तरक्की हो सके।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...