Google Analytics Meta Pixel धमतरी की फटाका फैक्ट्री में ब्लास्ट - Ekhabri.com

धमतरी की फटाका फैक्ट्री में ब्लास्ट

 

फटाका फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से ग्राम बरारी के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री, बाउंड्री ब्लास्ट से ध्वस्त हो गया। वहीं फैक्ट्री का पत्थर, ईंट व ड्रम काफी ऊचाइयों तक जाकर गिरा, इससे एक घर के शेड, किचन में भारी नुकसान हुआ है। वहां रहने वाले लोग बारूद के ब्लास्ट से बाल-बाल बचे। ब्लास्ट की आवाज दो से तीन किलोमीटर दूर तक पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ब्लास्ट को देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना के बाद अग्निशमन यंत्र पहुंचे। आसपास लगी आग को बुझाया। जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी व जवान घटना स्थल पहुंचकर मुआयना कर रही है।

धमतरी शहर से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम बरारी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में 20 फरवरी को दोपहर ब्लास्ट हो गया । इस घटना से वहां टीन में रखे बारूद एक के बाद एक जोरदार फटा। जिसकी गूंज गांव समेत आसपास गांवों में दो से तीन किलोमीटर तक सुनाई दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गूंज से पहले तो ग्रामीण घरों में दुबके रहे, फिर गांव से बाहर निकल फैक्ट्री में देखा तो ब्लास्ट वहीं से हुआ था। उस समय फैक्ट्री व आसपास काम कर रहे सात से आठ लोग जान बचाकर भाग निकले। इस ब्लास्ट से फैक्ट्री के पत्थर, ईंट समेत कई सामाग्रियां भारी ऊंचाइयों तक जाकर आसपास क्षेत्रों में गिरा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के दो कमरा, बाउंड्री ब्लास्ट से पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। वहीं आसपास खेतों में ईट, पत्थर दूर-दूर तक जा गिरा है। फैक्ट्री के पास रहने वाले दोस्त अहमद के घर का शेड टूट गया। वहां रखे बर्तन, भोजन भी खराब हो गया है। इस घटना से घर में रहे अन्य सदस्य भी काफी दहशत में है। 70 वर्षीय दोस्त अहमद ने बताया कि फटाका फैक्ट्री में जमकर ब्लास्ट हुआ। भारी आवाज से घर हिल गया। परिवार दहशत में आ गया । उनके घर का किचन शेड, बर्तन व अन्य सामाग्री खराब हो गया। बारूद का टीन इधर-उधर जा गिरा। घटना की खबर के बाद ग्रामीणों की भीड़ फैक्ट्री के पास पहुंच गई। ग्रामीणों ने अग्निशामक यंत्र व पुलिस को घटना की जानकारी दी। अग्निशमक यंत्र मौके पर तत्काल पहुंचे और फटाका फैक्ट्री में लगी आग को किसी तरह बुझाया, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इधर एसपी मेघा टेम्भूरकर, सिटी कोतवाली प्रभारी प्रणाली वैद्य समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को वहां से दूर किया और पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट का मुआयना किया। ग्रामीणों से इस संबंध में पूछताछ की। बरारी के ग्रामीणों ने पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की जानकारी दी। ग्रामीण लीलाराम यादव, रतिराम पटेल, छबीलाल ढीमर, जेएस यादव आदि ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में भारी ब्लास्ट हुआ है। इसे ग्रामीणों ने सुना है और कुछ देर बाद देखा भी है। यहां बम बनाया जाता है। इस संबंध में एएसपी मेघा टेम्भूरकर का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की जानकारी ग्रामीणों से मिली है। घटना का मुआयना किया जा रहा है। जांच के बाद यदि लापरवाही मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही लाइसेंस संबंधित दस्तावेज भी फैक्ट्री मालिक से देखा जाएगा।

Read Also  जिस दिन तुम समय की कीमत जान लोगे, भगवान शिव तुम्हारा बेड़ा पार लगा देंगे: पंडित प्रदीप मिश्रा

फटाका फैक्ट्री के मालिक बाहर गए

पटाखा फैक्ट्री के मालिक अहमद रजा के परिवार की अधिवक्ता हीना कौसर ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री के आसपास खेत में खरपतवार जलाने के लिए लगाई गई आग से फैक्ट्री में आगजनी की घटना हुई है। फैक्ट्री में कुछ पुट्ठे व कुछ फटाका जली है, इससे ज्यादा के नुकसान नहीं हुआ है। ब्लास्ट होने की घटना से वह वाकिफ नहीं है, यदि ग्रामीणों को कुछ नुकसान हुआ है तो इसका भरपाई किया जाएगा। फिलहाल पटाखा फैक्ट्री के मालिक अहमद रजा धमतरी से किसी काम से बाहर गया हुआ है, उनके पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस शासन से लिया गया है। नियमावली के तहत यहां फटाका बनाई जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...