काबुल -अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार रात कई धमाके होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ब्लास्ट हजारा कम्युनिटी को निशाना बनाकर किए गए हैं। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, तालिबान हुकूमत ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। रविवार को काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट के पास ब्लास्ट और फायरिंग में 10 लोग मारे गए थे। पिछले महीने काबुल में ही एक चीनी होटल को निशाना बनाया गया था।










