अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में उसका दूतावास जल्द ही फिर से काम करने लगेगा। अमेरिका ने क्षेत्र के लिए 71.3 करोड़ डालर (करीब साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये) की सैन्य सहायता का भी एलान किया है। रविवार-सोमवार रात पोलैैंड से ट्रेन के जरिये कीव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ये घोषणाएं की हैैं। अमेरिकी मंत्रियों ने रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन की एकजुटता की सराहना की।
ब्लिंकन ने कहा, यह यूक्रेन के लोगों को एकजुटता और बहादुरी का ही नतीजा है कि रूसी सेना को भारी नुकसान उठाकर कीव पर कब्जे के बगैर ही वापस लौटना पड़ा। ब्लिंकन ने कहा- यूक्रेन के लोग साहसी हैैं, यहां का नेतृत्व सही हैै, इसलिए रूसी हमले के खिलाफ हम यूक्रेन के साथ हैैं। अमेरिकी मंत्रियों ने यूक्रेन के लिए 32.2 करोड़ डालर (करीब 2,400 करोड़ रुपये) की अतिरिक्त सैन्य मदद का भी एलान किया। इस प्रकार से रूसी हमला शुरू होने के बाद दो महीनों में अमेरिका ने यूक्रेन को 3.7 अरब डालर (करीब 28 हजार करोड़ रुपये) के हथियार दिए हैैं और देगा। मंत्रियों ने कहा, यह सैन्य मदद यूक्रेनी सैनिकों को डोनबास में रूसी सेना से लड़ने में मदद देगी और उनकी क्षमता बढ़ाएगी। अमेरिका ने अब यूक्रेन भारी और अत्याधुनिक हथियार देने का फैसला किया है।
अमेरिकी मंत्रियों की जेलेंस्की और उनके मंत्रियों के साथ तीन घंटे तक बैठक चली। अमेरिका और पश्चिमी देशों से मिल रही हथियारों की मदद का नतीजा है कि कई हफ्ते कीव को घेरकर हमले करती रही रूसी सेना को अंतत: वापस लौटना पड़ा। अब कीव में जनजीवन सामान्य होने लगा है, बाजार खुलने लगे हैैं और विदेशी नेता वहां के दौरे कर रहे हैैं। अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को लगातार हथियार देने से रूस में बेचैनी बढ़ी है। अमेरिका में रूस के राजदूत ने अमेरिकी सरकार को पत्र भेजकर यूक्रेन में युद्ध भड़काने के लिए हथियार दिए जाने को अस्वीकार किया है। कहा है कि इस तरह की मदद को तत्काल रोका जाना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...