दंतेवाड़ा जिले में भाजपा गीदम मण्डल के नेतृत्व में नगर पंचायत गीदम का घेराव किया गया | इससे कुछ दिन पूर्व भाजपा गीदम मण्डल ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी बीपी ध्रुव और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था| इसमें वार्ड 12 स्थित मटन मार्किट के व्यवस्थापन, नालियों और सड़कों की सफाई, राजीव गाँधी आश्रित पट्टा पर विलम्ब, पार्क में लाइट नहीं होने, जिम की अव्यवस्था, स्ट्रीट लाइट का बंद रहने, पेयजल की नियमित समस्या, पेंशनरों को समय पर राशि न मिलने और प्रधानमंत्री आवास की राशि में विलंब जैसी प्रमुख समस्याओं को उठाया था।
इन समस्याओ का निराकरण नहीं होने के कारण भाजपा ने मण्डल गीदम के नेतृत्व में नगर पंचायत का घेराव किया गया। सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस के जवानों और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच झूमा-झटकी भी हुई। भाजपाइयों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग के बावजूद नगर पंचायत परिसर में घुसने में कामयाब हो गए| इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्टो के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|









