- उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित
नवा रायपुर: आज महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आरंभ हुई है। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।

बैठक में कई बड़े फैसले लेने की उम्मीद है। बैठक में मोदी की गारंटी पर चर्चा होगी और कैबिनेट की मुहर होगी। खबर है कि आज 18 लाख आवासहीनों के आवास पर मुहर के साथ-साथ महतारी वंदन योजना और धान के बोनस को लेकर कैबिनेट की मुहर लेगी। वहीं पीएससी घाटाले में जांच के भी आदेश दिये जा सकते हैं।









