Google Analytics Meta Pixel Breaking news: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बस दुर्घटना: घायल तीर्थ यात्रियों के इलाज के निर्देश - Ekhabri.com

Breaking news: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बस दुर्घटना: घायल तीर्थ यात्रियों के इलाज के निर्देश

रायपुर, 8 जून 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना में घायल दुर्ग जिले के तीर्थ यात्रियों के इलाज के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज और नई दिल्ली के आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह को शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज जाने को कहा है ताकि घायल तीर्थ यात्रियों को राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तीर्थ यात्रा पर गए 65 श्रद्धालुओं से भरी बस आज तड़के उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई और लगभग 40 तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री साय ने इस हादसे पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने मृत तीर्थ यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने घायल तीर्थ यात्रियों एवं उनके परिजनों को आवश्यक मदद तथा इलाज के बेहतर प्रबंध के लिए स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, विधायक मिंज और आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह को निर्देशित किया है कि वे शिकोहाबाद और फिरोजाबाद जाकर स्थिति की निगरानी करें और आवश्यक कदम उठाएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *