रायपुर, 24 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन के वित्त विभाग ने 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए सहमति प्रदान की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की उस घोषणा का हिस्सा है जिसमें उन्होंने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत शैक्षणिक ढांचे की दिशा में ठोस कार्यवाही का भरोसा दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है, और हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चे तक ज्ञान और अवसर दोनों पहुंचे।”
उन्होंने बताया कि यह भर्ती न केवल शिक्षण व्यवस्था को गति देगी बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।
वित्त विभाग द्वारा दी गई मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। इस निर्णय से विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता और निरंतरता दोनों में सुधार होगा।
राज्य सरकार ने पिछले कुछ महीनों में शिक्षा सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं — जिनमें विद्यालय भवन निर्माण, डिजिटल शिक्षा सामग्री का प्रसार और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। नई भर्ती से इन पहलों को और बल मिलेगा।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा, “शिक्षा में किया गया प्रत्येक निवेश प्रदेश के भविष्य में किया गया निवेश है। यह निर्णय न केवल शिक्षकों की कमी को पूरा करेगा, बल्कि युवाओं को रोजगार और समाज को शिक्षित दिशा देगा।”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर विद्यालय में योग्य शिक्षक हों और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने इसे ‘ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम’ बताया।
यह निर्णय प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा और शिक्षा प्रणाली को नई ऊर्जा देगा। सरकार का यह प्रयास ‘शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...