- बृजमोहन की पहल रंगलायी
रायपुर। कुम्हारी टोल प्लाजा (राष्ट्रीय राजमार्ग-53, 281 किमी) को बंद करने की मांग पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रेषित कर दिए हैं।
23 दिसंबर 2024 को नितिन गडकरी द्वारा भेजे गए पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस पत्र में लिखा गया है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिए गए पत्र को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह निर्णय स्थानीय नागरिकों की असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जल्द ही इस टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।










