दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। इसी को देखते हुए ग्रेप (GRAP) चरण-तीन लागू किया गया है, लेकिन इसके नियमों को प्रभावी ढंग से लागू कराने में जिम्मेदार एजेंसियां नाकाम दिखाई दे रही हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 407 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। राजधानी के कई क्षेत्रों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास घनी जहरीली धुंध छाई रही। सीपीसीबी के अनुसार, इस क्षेत्र का एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में 396 दर्ज किया गया।
दरियागंज में एक्यूआई 455, आनंद विहार में 431, अलीपुर में 418, बुराड़ी में 433, बवाना में 460, चांदनी चौक में 456, द्वारका में 401, आईटीओ में 438 और जहांगीरपुरी में 447 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली से सटे शहरों में नोएडा का एक्यूआई 366, गाजियाबाद का 409 और गुरुग्राम का 388 रहा। इससे पहले, बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 418 था। लगातार दूसरे दिन दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर बनी रही, जबकि नोएडा दूसरे स्थान पर रहा।
राजधानी के कई इलाकों में कूड़े में आग लगाना, खुले में निर्माण सामग्री रखना, निजी निर्माण कार्य और कोयले पर चलने वाले तंदूरों का इस्तेमाल आम बात बन गई है। नॉन-कन्फर्मिंग इलाकों में औद्योगिक इकाइयों में डीजल जेनरेटर भी चालू हैं। टूटी सड़कों, धूल भरे फुटपाथों और जगह-जगह पड़े मलबे ने हालात को और बिगाड़ दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...