रायपुर/ कोरोना संक्रमण में भले ही कुछ कमी आई है लेकिन इसके बाद भी सुरक्षित रहने की जरूरत है। ये सोचना की कोरोना में कमी आ गई है और हम सुरक्षित है ये गलत होगा। लोगों को जागरूक करने का बीड़ा इन दिनों राज्य के नेताओ और मंत्रियों ने भी उठाया है।
इसी कड़ी में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को प्रदेश की आम जनता से अपील करते हुए कहा की वैश्विक महामारी कोरोना न सरकारी आदेश मानता है, न वह जिले की सीमाएं जानता है,अभी लॉक डाउन क्रमश खुल रहा है, इसमें और सावधान रहने की जरूरत है।
देखे वीडियो-










