छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक पद से बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दिया है, लेकिन अभी मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उल्टा यह कहकर कि सियासी पंडितों को चौका दिया कि विधायक न रहने के बाद भी उन्हें छह महीने मंत्री बने रहने का अधिकार है। जाहिर है सदन के सदस्य न होने के बाद भी मुख्यमंत्री को अधिकार है कि वे किसी को छह महीने के लिए मंत्री बना सकते हैं, मगर बाद में उसे विधानसभा का सदस्य बनना पड़ेगा। यानी चुनाव जीतकर आना होगा।
कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल को मंत्री होने के बाद भी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उतारा तो बिना इधर-उधर किए मैदान में न केवल उतर गए, बल्कि जमकर लड़े और जीत का रिकार्ड बना दिया। ऐसा रिकार्ड, जिसे छत्तीगसढ़ में टूटने की निकट भविष्य में कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ती है। उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को पौने छह लाख से अधिक मतों से हराया। देश में उनकी आठवी सबसे बड़ी लीड रही। इतने बड़े अंतर से जीतने के बाद निश्चित तौर पर बृजमोहन और उनके समर्थकों की उम्मीदें रही होंगी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें जगह मिल जाएगी। कैबिनेट मंत्री न सही राज्य मंत्री भी मिल जाता। मगर ऐसा हुआ नहीं, उनकी जगह पर पहली बार के सांसद तोखन साहू बाजी मार ले गए। इससे बृजमोहन समर्थकों में भारी मायूसी है।
इधर, बृजमोहन के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ने काफी भावुक पल् बताया। उनका कहना है कि काफी लंबा अनुभव उनका रहा है। उनके रहने से विधानसभा भरा भरा लगता था। विद्वता के साथ अपनी बात रखते थे। विधानसभा में उनकी कमी महसूस होगी। रमन् सिंह ने कहा कि बडे पद की ओर बृजमोहन अग्रवाल आगे बढ़ रहे हैं।
बृजमोहन अग्रवाल को मंत्री नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस ने कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दे दिया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बड़ा ऑफर देते हुए कहा कि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस में आ जाएं, जो चाहेंगे वो मिलेगा। बीजेपी में सर फुटौवल, बृजमोहन अग्रवाल तो अभी इस्तीफे के बाद भी छह महीने मंत्री रहने की बात कह रहे। ये तो आने वाले समय में पता चलेगा कि वो कांग्रेस में रहेंगे या बीजेपी में। हम उनको ऑफर देते हैं वो जो चाहे वो मिलेगा। पहले आ तो जाए। हम उनसे बात करेंगे कि यहां आपकी उपेक्षा हो रही है। क्या विधायकों को भी साथ लेकर आएंगे। इस पर कहा की अब देखते हैं वो किनको लेकर आते हैं। आ तो जाएं बस, हमारे यहां सब मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...