सिविल सेवा परीक्षा में असफलता हाथ लगी तो युवक ने चोरी को पेशा बना लिया। एक रात एक घर में चोरी के इरादे से घुस गया, लेकिन कुछ चोरी करने के बजाए उसने बिस्तर पर अंतरंग पल बिताते घर के मालिक-मालकिन का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये ऐंठने की कोशिश की। हालांकि, ब्लैकमेल से सहमे पति-पत्नी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने बताया कि विनय कुमार साहू (28) ने सरकारी नौकरी पाने की कोशिश की थी। पीएससी परीक्षा में भी शामिल हुआ था, लेकिन हर बार असफल रहा। इससे नाखुश साहू ने करियर बदलने का फैसला किया और अपने इलाके की सब्जी मंडी में ग्राहकों के मोबाइल फोन चुराने लगा। साथ ही छोटी-मोटी चोरी करने लगा। आरोपी परिचित इलाके से आगे नहीं गया। वह बार-बार एक ही इलाके में चोरी करता था।
दुर्ग के अहिवारा इलाके में आरोपी विनय साहू ने जिस दंपति के अंतरंग पलों का वीडियो रिकॉर्ड किया, उनके घर में पहले भी दो बार चोरी की थी और उसे विश्वास था कि तीसरी बार भी वह खाली हाथ नहीं लौटेगा। इसी के चलते बीती रात को घर में घुसा और चोरी करने के लिए कुछ ढूंढ रहा था, तभी उसकी नजर उस जोड़े पर पड़ी जो एक-दूसरे के साथ अंतरंग पल बिता रहे थे। चोर खिड़की के पास छिपकर खड़ा हो गया और उसने पहले से चोरी किए गए फोन का इस्तेमाल करके वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
अगली सुबह जब एक अनजान नंबर से वॉट्सएप पर एक वीडियो आया तो दंपति हैरान रह गया। इसके बाद 10 लाख रुपए देने के लिए कॉल आया और मांग पूरी न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। दंपति को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके निजी पलों को कैसे रिकॉर्ड किया गया? उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उस नंबर का जिक्र किया गया, जहां से वीडियो आया और फिरौती के लिए कॉल किया गया।
आरोपी तक पहुंचने और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। साइबर सेल को मोबाइल नंबर ट्रैक करने के लिए कहा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आने तक आरोपी अभी भी उसी मोबाइल और उसी नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 3 मोबाइल सिम कार्ड और हैंडसेट जब्त किए। वहीं, दंपति के अंतरंग पलों का वीडियो डिलीट कर दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...