छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट आवंटन जारी कर दिया है। वित्त सचिव मुकेश बंसल ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में सरकार ने पहली छमाही में 40% और दूसरी में 60% खर्च का नियम बनाया है।
सरकार ने पहली छमाही में 40% और दूसरी छमाही में 60% बजट खर्च करने का नियम बनाया है। पहली तिमाही में 25% बजट खर्च होगा। दूसरी तिमाही में 15% खर्च निर्धारित किया गया है। तीसरी तिमाही में 25% और चौथी तिमाही में 35% खर्च होगा।










