Google Analytics Meta Pixel बिल्डर ने तीन लोगों को बेच दिया एक ही फ्लैट, न्याय के परेशान पीड़ित - Ekhabri.com

बिल्डर ने तीन लोगों को बेच दिया एक ही फ्लैट, न्याय के परेशान पीड़ित

भोपाल में भू-माफियाओं की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर के एक बिल्डर द्वारा बैंकों से सांठगांठ कर एक ही फ्लैट तीन अलग-अलग व्यक्तियों को लोन पर बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। तीन में से दूसरे नंबर पर फ्लैट खरीदने वाले हिमाद्रि पॉल अब बिल्डर और बैंक मैनेजर की शिकायत लेकर दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। हिमाद्रि पॉल ने बताया कि उनकी पहचान बिल्डर रमेश कुशवाहा से हुई थी।

 

 

 

बिल्डर ने कोलार क्षेत्र में उन्हें पहले से बेचा हुआ फ्लैट दिखाया जिसपर नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक से लोन चल रहा था। इस बात को छुपा कर। बिल्डर रमेश कुशवाह ने भरोसा दिलाया कि बैंक अधिकारियों से उनकी पहचान है वह आपका लोन जल्दी करवा देंगे। बिल्डर के झांसे में आकर हिमाद्री फ्लैट लेने को तैयार हो गए। उन्होंने तत्कालीन आंध्र बैंक जो अब यूनियन बैंक के साथ मर्ज हो गई है से 20 लख रुपए का लोन लिया और 6 लाख रुपए नगदी जमा कर दिए। बिल्डर ने उन्हें अलॉटमेंट लेटर दे दिया। लेकिन हिमाद्री तबीयत ठीक नहीं होने के चलते उस समय फ्लैट में पोजीशन नहीं ले पाएं। और किस्त भरते रहे,उसके बाद हिमाद्री की तबीयत बिगड़ गई उन्होंने अपना गोल्ड गिरवी रखकर किस्त भरी।

 

 

 

इस बीच मौका पाकर बिल्डर रमेश कुशवाहा ने उसी फ्लैट को किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर रजिस्ट्री करवा कर उन्हें पोजीशन दे दी। जब हिमाद्री अपने फ्लैट पर पहुंचे तो तीसरे व्यक्ति ने उस फ्लैट को अपना बताया। जांच पड़ताल की गई तो रमेश कुशवाहा की पोल पट्टी खुल गई। जिसमें सामने आया कि रमेश कई बार लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। हिमाद्री ने कहा कि घर में उत्पन्न हुए तनाव से उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने मुख्य्मंत्री सहित पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर बिल्डर रमेश कुशवाहा के साथ आंध्र बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *