Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर आगबबूला हुआ तालिबान - Ekhabri.com

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर आगबबूला हुआ तालिबान

अफगानिस्तान के पूर्वी पकतिया प्रांत में पाकिस्तान के हवाई हमलों में 46 लोग मारे गए, जिनमें मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे शामिल थे. इस बात की पुष्टि तालिबान के एक प्रवक्ता ने की है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया, ” पाकिस्तान ने पकतिया प्रांत के बरमल जिले में चार जगहों पर बमबारी की। इसमें मृतकों की कुल संख्या 46 है, जिनमें से ज़्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं।” उन्होंने बताया कि छह अन्य घायल हुए हैं, जिनमें ज़्यादातर बच्चे हैं।

 

 

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने हमलों की निंदा करते हुए इसे “बर्बर” और “स्पष्ट आक्रामकता” बताया। एक बयान में कहा गया, “इस्लामिक अमीरात इस कायरतापूर्ण कृत्य का जवाब जरूर देगा। तालिबान अपने क्षेत्र और संप्रभुता की रक्षा को अपना अविभाज्य अधिकार मानता है।” स्थानीय निवासियों ने भी भारी नुकसान की सूचना दी है। बरमल निवासी मालेल ने बताया, “बमबारी में दो या तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। एक घर में 18 लोग मारे गए।” उन्होंने बताया कि एक अन्य घर में तीन लोग मारे गए, जबकि कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

 

 

 

मार्च में इसी तरह के पाकिस्तानी हवाई हमलों में कथित तौर पर आठ नागरिक मारे गए, जिसकी वजह से बॉर्डर पर झड़पें हुईं। 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने काबुल पर पाकिस्तानी धरती पर हमलों के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है। काबुल ने आरोपों से इनकार किया है।

 

 

 

यह ताजा हमला हाल ही में अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) की ओर से किए गए हमले के बाद हुआ है, जिसके बारे में इस्लामाबाद खुफिया विभाग ने कहा था कि इसमें 16 सैनिक मारे गए थे। हवाई हमलों के दिन ही, तालिबान के उच्च पदस्थ अधिकारी काबुल में अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष दूत के साथ बैठक कर रहे थे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *