Google Analytics Meta Pixel ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली बंपर भर्ती, मासिक वेतन 90,000 तक, 10वीं पास भी करें आवेदन - Ekhabri.com

ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली बंपर भर्ती, मासिक वेतन 90,000 तक, 10वीं पास भी करें आवेदन

नई दिल्ली, ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ग्रेड 3 के कुल 535 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इसमें फिटर, मेकेनिक डीजल, इंस्ट्रूमेंट, इलेक्ट्रिशियन, मोटर व्हीकल ट्रेड आदि के पद शामिल हैं। सभी ट्रेड में ग्रेड 3 के पदों पर चयनित उम्मीदवारों की स्थायी आधार पर भर्ती की जानी है। ऑयल इंडिया में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ग्रेड 3 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट शद्बद्य- oil-india.com पर 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 535 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के 38 पद, फिटर ट्रेड के 144 पद, टर्नर ट्रेड के 4 पद, मशीनिस्ट ट्रेड के 13 पद, वेल्डर ट्रेड के 6 पद, मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड के 42 पद और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड के 81 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 26600 रुपए से 90000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। ग्रेड-३ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। केवल योग्य उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार कक्षा 10 पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल / ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
पदों का विवरण
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड – 38
फिटर ट्रेड – 144
मैकेनिक मोटर वाहन – 42
मशीनिस्ट ट्रेड – 13
मैकेनिक डीजल ट्रेड – 97
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड – 40
बॉयलर अटेंडेंट – 08
टर्नर ट्रेड – 04
ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड – 08
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड – 81
भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित – 44
सर्वेयर ट्रेड – 5
वेल्डर ट्रेड – 06
आईटी एंड ईएसएम / आईसीटीएसएम / आईटी ट्रेड – 5
चयनित उम्मीदवारों को 26,600- से 90,000- मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन क्रेडेंशियल्स जनरेट कर अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन एप्लिकेशन 24 अगस्त से जारी हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 सितंबर 2021 है। उम्मीदवारों को 200 रुपये की एप्लिकेशन फीस भी जमा करनी होगी। पदानुसार निर्धारित योग्यताएं और अन्य जरूरी जानकारियां पाने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...