रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। रायपुर-बालौदाबाजार मार्ग पर सेमरिया गांव के पास सिटी बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में बस सवार करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर विधानसभा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।












