Google Analytics Meta Pixel कारोबारियों ने मंत्री को बताई जीएसटी की उलझनें:टीएस सिंहदेव से कहा - अकाउंट समझने में ही बीत जाता है दिन, व्यापार कैसे बढ़ाएं - Ekhabri.com

कारोबारियों ने मंत्री को बताई जीएसटी की उलझनें:टीएस सिंहदेव से कहा – अकाउंट समझने में ही बीत जाता है दिन, व्यापार कैसे बढ़ाएं

रायपुर। केंद्र सरकार का बहुप्रचारिक वस्तु एवं सेवा कर चार साल बाद भी कारोबारियों के लिए आसान नहीं बन पाया है। इसकी वजह से कारोबारी परेशानी जारी है। छत्तीसगढ़ के पंचायत, स्वास्थ्य एवं वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को कारोबारी संगठनों की बैठक बुलाई तो यह तकलीफ भी सामने आई। कई कारोबारियों ने कहा, इसकी वजह से अकाउंट समझने में पूरा दिन बीत जाता है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की तो सोच ही नहीं पाते। रायपुर के नवीन विश्राम गृह सभागार में हुई बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने कहा, एक ही उत्पाद के लिए अलग-अलग टैक्स स्लैब बेहद जटिल हैं। जग्गी ने बताया, एक हजार रुपए से कम लागत के कपड़े पर 5% और एक हजार से अधिक वाले पर 12 % जीएसटी स्लैब तय है। कृषि से जुड़े उपकरणों में 12% और 18% के दो स्लैब और साइकिल में 12%, 18% और 28% के तीन स्लैब हैं। उन्होंने कहा, व्यापारी का अधिकांश समय अकाउंटिंग में उलझने की वजह से बर्बाद होता है। अगर यह प्रक्रिया सरल हो जाएगी तो वह समय व्यवसाय को बढ़ाने में लगेगा। सराफा एसोसिएशन के शंकर बजाज ने अपना सुझाव व्यक्त करते हुए कहा कि कांच की जो बोतल रिसायकिल होती है उसपर 5% टैक्स लगता है। अगर उसको पैक्ड बोतल में बदला जाए जाए तो उसका 18% जीएसटी लगता है। ऐसा अभी छत्तीसगढ़ में लागू नहीं किया गया है। उनका सुझाव था कि इस बदलाव से सरकार को लगभग 13% अधिक जीएसटी मिलेगा। इस दौरान सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा, जीएसटी आने के बाद तो व्यापारी को सुलभता मिली है। जिसमें वन टाइम टैक्स देकर सेटल हो जाता है। पहले अलग-अलग राज्य में अलग-अलग टैक्स देना पड़ता था। वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने सभी व्यापारिक संगठनों से अगले दो-तीन दिनों में अपने लिखित सुझाव देने को कहा है। उन्होंने कहा, इन सुझावों पर चर्चा के बाद सरकार जरूरी कदम उठाएगी।
नियमों को सरल करने की मांग उठी
कैट के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि कंम्पसेशन दर, आयकर रिटर्न की प्रक्रिया और जीएसटी स्लैब में सरलीकरण किया जाए। प्लाईवुड एसोसिएशन ने जीएसटी स्लैब के सरलीकरण का सुझाव रखा। कंप्यूटर एसोसिएशन एवं मोबाइल एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से आॅनलाइन खरीदी एवं उस पर टैक्स की प्रक्रिया के विषय में पारदर्शिता को लेकर अपना सुझाव दिया। अनाज व्यवसाय संघ व राइस मिल संघ के प्रतिनिधियों ने कर से राहत की मांग की। उनका कहना था, राइस मिलें लगभग 100 % सरकार के धान की कस्टम मिलिंग करती हैं। वे सरकार के धान को चावल बनाती है। ऐसे में इस सेक्टर को टैक्स से मुक्त रखा जाना चाहिए। मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, जीएसटी आयुक्त समीर विश्नोई और कांग्रेस नेता और कर सलाहकार रमेश वल्यार्नी भी बैठक में मौजूद रहे। मंत्री टीएस सिंहदेव ने आशंका जताई कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल भी जीएसटी के दायरे में आ सकते हैं। उन्होंने कहा, ऐसा हुआ तो राज्य की आय को ही नुकसान होगा। अभी वैट में राज्य सरकार को 25% के हिसाब से कर मिलता है। जीएसटी की दर अगर 28 प्रतिशत भी रखा जाए तो आय घटेगी। क्योंकि राजस्व का केवल 14% हिस्सा ही राज्य सरकार को मिलेगा। शेष 14% केंद्र सरकार को चला जाएगा।
कम हो गई राज्य की आमदनी
टीएस सिंहदेव ने कहा, कोरोना आने के बाद अर्थव्यवस्था के ऊपर बड़ा प्रभाव पड़ा है। इस दौरान जीएसटी कलेक्शन और टैक्स कलेक्शन का भार सीधा-सीधा राज्यों पर पड़ा। इसमें छत्तीसगढ़ को बड़ा नुकसान हुआ है। सामान्य तौर पर दिखता है कि जैसे पहले 5% वैट लगता था तो 5% जीएसटी लग रहा है। लेकिन ऐसा है नहीं। यह 5% जीएसटी केंद्र और राज्य सरकार में आधा-आधा बंट जाता है। ऐसे में हर तरफ से राज्यों को ही अपनी व्यवस्था देखनी पड़ेगी। पिछले तीन साल में राजस्व का नुकसान हुआ। क्षतिपूर्ति नहीं हो पाई। जब क्षतिपूर्ति का प्रावधान भी हट जाएगा तो दिक्कत बढ़ेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...