नई दिल्ली।खाली हुई उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यूपी के साथ ही उत्तराखंड (एक सीट), पंजाब (चार सीट) और केरल (एक सीट) में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
मैनपुरी से बड़ी खबर है।करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए कंपोजिट विद्यालय नहली पर फर्जी मतदान की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी पोलिंग पार्टी समेत कमरे में अंदर बंद हो गए। पीठासीन अधिकारी का आरोप है कि फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी एक पोस्ट कर बूथ संख्या 407 पर फर्जी मतदान होने की शिकायत की है। वहीं फर्जी मतदान की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया भी मौके पर पहुंचे।
सैफई: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, “चुनाव परिणाम 100% समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। जो सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भाजपा का टेंडर लिए हुए हैं, उन पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर चुनाव आयोग संज्ञान नहीं लेगा तो उनके विश्वास पर संकट पैदा होगा… मेरी मतदाताओं से अपील है कि एक बार असफल हों तो दूसरी बार कोशिश करें… जब तक अपना मत ना डाल लें तब तक हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है…”
पलक्कड़ में तीन घंटे के मतदान के बाद वोटिंग ने जोर पकड़ा
केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर बुधवार को हो रहे उपचुनाव के तहत मतदान में तेजी देखने को मिली और मतदान शुरू होने के तीन घंटे बाद सुबह 10.30 बजे तक 20.50 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मतदान के शुरुआती घंटे में सुबह आठ बजे तक केवल 1.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जो सुबह साढ़े आठ बजे बढ़कर 6.76 प्रतिशत हो गया तथा करीब साढ़े नौ बजे 13.63 प्रतिशत पर पहुंच गया।
उप्र उपचुनाव: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने की मतदान की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से राज्य की नौ विधानसभा सीट के लिए बुधवार को हो रहे उपचुनाव में जिम्मेदाराना तरीके से और सक्रियता से मतदान करने की अपील की। राज्य की मीरापुर, गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, कटेहरी, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।
ककरौली में पुलिस पर मारपीट का आरोप, हंगामा
मुजफ्फरनगर के ककरौली में ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह कहा गया कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया। इसके विरोध में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और पुलिस का विरोध किया। ग्रामीणों ने रोड जाम का एलान भी किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...