तस्करों का नेटवर्क राजस्थान से शुरू होकर बांग्लादेश तक फैला है। ऊंट हरियाणा से ट्रकों में लादकर सड़क और जंगल के रास्ते बंगाल तक पहुंचते हैं। वहां इनको मारकर इनका मांस विदेश भेजा जाता है। दरअसल जंगली जानवरों, गायों और बैलों की तस्करी के बाद ऊंटों की तस्करी मुनाफे का सौदा बन गई है। पिछले दो वर्षों से ट्रकों में भर-भर कर ऊंटों की सप्लाई की जा रही है।
जिन राज्यों से ये ट्रक गुजरते हैं, वहां के तस्कर उन्हें दूसरे राज्य की सीमा में दाखिल कराते हैं। महीने भर में तीन बार हिसार में राजस्थान से तस्करी के जरिये दूसरे राज्य में भेजे जा रहे 35 ऊंट पकड़े जा चुके हैं। मांग केवल खड़े रहने वाले ऊंटों की है, बैठे ऊंटों को कम पसंद किया जाता है। जनवरी में झारखंड के पाकुर जिले में जंगल से 14 ऊंटों से भरा ट्रक वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा था।
आरएफओ अनिल कुमार बताते हैं कि ट्रक का ड्राइवर नूंह के कुन्हाना का रहने वाला था। उसने पूछताछ में बताया कि ऊंट राजस्थान से पैदल नूंह (हरियाणा) तक लाए जाते हैं फिर हरियाणा से उत्तर प्रदेश, उसके बाद बिहार और झारखंड होते हुए असम और बांग्लादेश तक पहुंचाए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर भी लोग इसका मांस खाते हैं। ये लोग 50 हजार रुपये प्रति ऊंट के हिसाब से 14 ऊंट लाए थे। इनमें से चार मर गए। अगर स्थानीय लोग इन ऊंटों को खरीदते हैं तो पहले गांव में घुमाते हैं फिर कुर्बानी देते हैं।
उन्होंने बताया कि तस्करों की गाड़ी पर फास्टैग भी लगा मिला। इससे प्रतीत होता है कि ऊंट मुख्य मार्गों से आए हैं। ऊंट पकड़ने के बाद से हरियाणा, झारखंड, बंगाल से उनके पास रिश्वत लेकर ट्रक छोड़ने के फोन आए। इसकी पूरी जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी है।
राजस्थान सरकार ने ऊंटों के वध और तस्करी पर रोक लगाने के लिए राजस्थान ऊष्ट्रवंशीय पशु (वध एवं प्रतिषेध और अस्थायी प्रव्रजन एवं निर्यात का विनियमन) अधिनियम लागू किया है। नियम काफी सख्त हैं। इसके बावजूद तस्करी बढ़ रही है। कानून की सबसे बडी कमजोरी है कि ऊंटों की तस्करी को पुलिस रोक भी ले, लेकिन तब भी कई समस्याएं पुलिस के सामने ही आ खड़ी होती हैं। इन जानवरों को लेकर वन विभाग कहता है कि यह घरेलू जीव है। इसलिए उनके दायरे में नहीं आता। दूसरी तरफ पुलिस के पास इन जानवरों को रखने का स्थान नहीं है। हिसार में पिछले दिनों पकड़े गए ऊंटों को पुलिस ने काफी मिन्न्तों के बाद गोशालाओं में शरण दिलवाई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...