Google Analytics Meta Pixel कैंसर पीड़ितों ने इससे जंग जीतने की अपनी कहानी साझा की - Ekhabri.com

कैंसर पीड़ितों ने इससे जंग जीतने की अपनी कहानी साझा की

क्षेत्रीय कैंसर संस्थान ने कैंसर को मात देने वाले मरीजों का किया सम्मान

विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने हुए विविध आयोजन

रायपुर-विश्व कैंसर दिवस पर आज क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने आज सुबह साढ़े छह बजे से तेलीबांधा तालाब से क्षेत्रीय कैंसर संस्थान तक मैराथन ‘कैनेथान’ का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मेडिकल कॉलेज के 250 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें डिकेथलॉन द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में क्रमशः तीन हजार रूपए, दो हजार रूपए तथा एक हजार रूपए की राशि प्रदान की गई। कैंसर के प्रति जन-जागृति फैलाने पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कैंसर विभाग में उपचाररत बच्चों, मेडिकल छात्रों और अस्पताल के कर्मचारियों के बच्चों ने हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में छोटे बच्चों की श्रेणी में ईशान्या ने प्रथम एवं नव्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में राहुल मरावी प्रथम, डॉ. अवधेश भारत द्वितीय और हेमलता तृतीय स्थान पर रहीं। लोनी एवं शुभांगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में उपचार प्राप्त और स्वस्थ हुए बच्चों व वयस्कों को आज सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो वर्ष की उम्र से लेकर 80 वर्ष तक की उम्र वाले कुल 80 मरीज शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य के सुदूर उत्तर से लेकर दक्षिण हिस्से से आए मरीजों ने कैंसर से जंग जीतने और इस दौरान इलाज करने वाले डॉक्टरों के योगदान को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कैंसर के विरूद्ध जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग स्टॉफ और पैरामेडिकल स्टॉफ का शुक्रिया अदा किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...