दुर्ग। आज दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाई गयी।आज दुर्ग में अलग अलग कार्यकर्मो में मंत्री रविन्द्र चौबे, संभागायुक्त,कलेक्टर और जनसंपर्क कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जलसंसाधन एव आयाकट विभाग मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि मंत्री चौबे ने इस अवसर पर उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे आकाशीय गुब्बारे छोड़े।
मुख्य अतिथि चौबे ने कोरोना संक्रमण एवं बचाव के लिए सराहनीय कार्य करने पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, सीएफ शालिनी रैना, कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण
स्वाधीनता दिवस पर आज दुर्ग संभाग कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर टीसी महावर ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वाधीनता दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। जिला जनसंपर्क अधिकारी सौरभ शर्मा ने कार्यलय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक जनसंपर्क अधिकारी आर. नटेश सहित शशांक ठाकुर, कनक कोमरा, हेमलता साहू, दिनेश साहू, भोलाराम यादव, हिमेश ठाकुर, हेमराव गजभिये उपस्थित थे।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...