मोहला जिले की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया गया समारोह

मुख्यातिथि  इंद्रशाह मंडावी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया जिला स्थापना समारोह

मोहला-मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के स्थापना दिवस प्रथम वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन दशहरा मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के नागरिकों ने उमंग भरे माहौल जिला गठन का उत्साह मनाया। जिला गठन के प्रथम वर्षगाठ के अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की स्टॉल प्रदर्शनी लगाया। इस अवसर पर जिले में एक वर्ष में हुए विकास कार्यों को रेखांकित किया गया। स्टॉल प्रदर्शनी के माध्यम से जिले में हुए उपलब्धि और विकास कार्यों को दर्शाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इंद्रशाह मंडावी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को नव गठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से जिला गठन की मांग लगातार करते आ रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र की जनता की बहू प्रतीक्षित मांग को सरकार गठन होने के उपरांत पूरा किया। उन्होंने कहा कि जिला गठन होने से क्षेत्र की जनता की बहूप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। जिला बनने से क्षेत्र की जनता को अब राजनांदगांव जिले पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। अब जिला स्तर पर होने वाले सभी प्रकार के काम मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में होने लगा है। इससे क्षेत्र की जनता की समय, परिश्रम और राजनांदगांव जाने से होने वाले खर्च की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकता और जरूरत को ध्यान रखते हुए अनेकों प्रकार के विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि नव गठित जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिसे समय के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल एक वर्ष के छोटे से समय के अंतराल में जिले में हुए विकास कार्यों को देखने को मिला है। क्षेत्र को देखने से यहां हुए परिवर्तन की झलक स्पष्ट रुप से झलक रहा है।
मुख्य अतिथि श्री मंडावी ने जिला गठन के उपरांत जिले में हुए अनेक विकास कार्यों के संबंध में बताया कि जिले में महत्वपूर्ण विकास के कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। जिला गठन के उपरांत यहां औंधी, खडगांव को तहसील का दर्जा दिया गया है। इससे लोगों को अनेक लाभ मिलने के साथ ही बड़ी राहत मिली है। उन्होंने आगे कहा कि नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में जिला अस्पताल शीघ्र ही  धरातल पर आएगा। उन्होंने कहा कि 40 करोड रुपए की लागत से 200 विस्तार का जिला अस्पताल बनाया जाएगा। जिले में सिंचाई योजना को विस्तार देने का काम किया जा रहा है।  मुख्य अतिथि  मंडावी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों के हितों में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों की दशा दयनीय था, आज किसान खुशहाल और बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और धरोहर को सहने का काम कर रही है। अब गांव की संस्कृति, शहरों तक फैल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा बनाई गई योजनाओं से राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन मिलेट को बढ़ावा दे रहा है। वर्तमान समय में मिलेट की मांग लगातार बढ़ रहा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि किसानों से किए गए वादा मुख्यमंत्री ने सिद्दत के साथ पूरा किया है। इस वर्ष किसानों से 2800 रुपए प्रति क्विंटल कि दर से धान की खरीदी की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *