रायपुर,पूनम ऋतु सेन। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण पूरे रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ हेल्थ बुलेटिन से आज के कोविड-19 संक्रमण से जुड़े आंकड़े सामने आ गये हैं। आज प्रदेश में अब तक के सबसे ज्यादा मरीज 1615 सामने आए हैं।
वहीं रायपुर जिले में साल के 5वें दिन एक्टिव केस 500 के करीब पहुँच गया है। आपको बता दें कि 1 जनवरी को ज़िले में केवल 73 पॉजिटिव केसेस दर्ज किए गए, 2जनवरी को यह आँकड़ा 90 हुआ, 3 जनवरी को 222 केस, 4 जनवरी को 343 और आज बुधवार 5 जनवरी को शाम 8 बजे तक दर्ज मामलों में रिकॉर्ड 491 पॉजिटिव प्रकरण सामने आये हैं। इस प्रकार जिले में कुल एक्टिव केस 1335 पहुँच गया है। आज रायपुर निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है।
इसके अलावा आज 37 हजार 393 सैंपलों की जांच की गयी थी। वहीँ प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 4.32 प्रतिशत रहा। इसी बीच एक अच्छी खबर यह रही कि शुरूआती दो दिनों में ही प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 20 प्रतिशत से अधिक किशोरों का प्रथम टीकाकरण हो चुका है। जिनमें मुंगेली में दो दिनों में ही कुल लक्ष्य के 56 प्रतिशत, धमतरी में 50 प्रतिशत और कोंडागांव में 43 प्रतिशत किशोरों को टिका लगाया गया है।
बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि
बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGs) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (Omicron B-1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...